पति के भ्रम में पत्नी को घोंपा चाकू नकाबपोश ने

अंडाल : अंडाल थाना के उखड़ा फांड़ी अधीन बंकोला ताड़बगान में नकाबपोश अपराधी ने सुरक्षा गार्ड संजय मंडल के भ्रम में उसकी पत्नी पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर िदया. लहुलूहान अवस्था में उसे खांद्रा स्वास्थ्य केंद्र में भरती िकया गया है. घटना की लिखित शिकायत उखड़ा फांड़ी में की गई है. संजय […]

अंडाल : अंडाल थाना के उखड़ा फांड़ी अधीन बंकोला ताड़बगान में नकाबपोश अपराधी ने सुरक्षा गार्ड संजय मंडल के भ्रम में उसकी पत्नी पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर िदया.
लहुलूहान अवस्था में उसे खांद्रा स्वास्थ्य केंद्र में भरती िकया गया है. घटना की लिखित शिकायत उखड़ा फांड़ी में की गई है. संजय मंडल ने बताया कि िवधानसभा चुनाव में उसने माकपा प्रत्याशी गौरांग चटर्जी के समर्थन में प्रचार िकया था. उसी के कारण शासक दल के इशारे पर उस पर जानलेवा हमला िकया गया. पहले भी उसे धमकियां मिल रही थीं. उन्होंने बताया कि पत्नी ने सुनीता ने भागते समय नकाबपोश का पैर पकड़ िलया था.
उसने चाकू से उसके मुंह, कमर और हाथ पर वार िकया. पत्नी घायल हो गई और वह उसके चंगुल से भाग िनकला. घटना मध्य रात की है. वह उस वक्त रात की पाली में ड्यूटी में गया हुआ था. उखड़ा पुलिस प्रभारी ने कहा कि शिकायत की कॉपी अंडाल प्रभारी को फॉरवर्ड की गई है. मामला वहीं देख रहे हैं. टीएमसी पांडेश्वर नेता रामचरित्र पासवान ने कहा कि संगठन से उनका कोई लेना-देना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >