राज्य में होने वाले िवधानसभा चुनाव को भयमुक्त माहौल में मिनष्पक्ष ढंग से कराने के िलए चुनाव आयोग ने पूरी तरह से कमर कस ली है. इसके िलए राज्य चुनाव के करीब एक महीने पहले ही केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को भेज िदया गया है. जवानों ने विभिन्न िजलों के िवभिन्न इलाकों में रूट मार्च भी आरंभ कर िदया है. िजला पुिलस भी उनका भरपूर सहयोग कर रही है. रूट मार्च से असमाजिक तत्वों में डर पैदा हो गया है. ग्रामीणों को इस दौरान विधानसभा चुनाव में पूरी सुरक्षा का भरोसा िदया जा रहा है.
पानागढ़ : आगामी विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित होने से पूर्व ही बर्दवान जिले में पारा मििलट्री फोर्स की चार कंपनियां पहुंच गयी हैं. बुधवार को भी जिले के कटवा, बर्दवान, कांकसा और दुर्गापुर में अर्द्धसैिनक बल के जवान पहुंचे. कटवा में बीएसएफ के जवानों ने पहुंचकर डोमिनेशन का काम शुरू कर िदया है.
कांकसा थाना के मलानदिघी जाटगोड़िया में भी अर्धसैनिक बल की एक टुकड़ी पहुंच गयी है. बर्दवान जिला एसपी कुणाल अग्रवाल ने बताया कि जवानों ने िवभिन्न इलाकों में रूट मार्च शुरू िकया है. संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील बूथ वाले इलाकों का मुआयना िकया जा रहा है. बर्दवान जिले के वरीय पुिलस अधिकारी हर संभव मदद कर रहे हैं. वरीय अधिकािरयों ने भी रूट मार्च शुरू िकया है. ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है. उन्हें पूरी तरह से सुरक्षा का भरोसा दिया जा रहा है.
जंगलमहल में िकया गया रूट मार्च
बांकुड़ा. बांकुड़ा जिले में भी िवधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय सुरक्षा बल की एक कंपनी भेजी गयी है. िफलहाल इसे माओवाद प्रभािवत जंगलमहल इलाके में रूट मार्च के िलये भेजा गया है. जवानों ने बुधवार को जंगलमहल के बारीकुल थाना क्षेत्र में िकया. विधानसभा चुनाव में प्रशासन कोई जोिखम नहीं उठाना चाहता है. बांकुड़ा जिला पुलिस अधीक्षक एन सुधीर कुमार ने कहा िक बांकुड़ा में सेंट्रल फोर्स की एक कंपनी आयी है.
बारीकुल थाना इलाके के लिये रवाना कर दिया गया है. फोर्स अपना िशड्यूल तैयार कर रही है. रूट मार्च शुरू कर िदया गया है. यह बारीकुल थाना के माझगड़िया इलाके में अपना अभियान चला रही है. पैदल एवं बाइक से रूट मार्च िकया जा रहा है. जिला पुलिस भी सहयोग कर रही है. उल्लेखनीय है कि जिले के 12 विधानसभा केंद्रों में से जंगलमहल इलाके में रानीबांध, रायपुर एवं तालडांगरा िवधानसभा केंद्र है.
