बांकुड़ा : बांकुड़ा सदर थाना अंतर्गत कंचनपुर में मंगलवार की रात डकैतों ने हथियार की नोक पर िकरासन डीलर के घर में डकैती कर ली. वे चहारदीवारी फांदकर घर में घुसे थे. घटना की खबर पाकर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद डकैती की प्राथमिकी दर्ज की है. घटना के बारे में कंचनपुर निवासी केरासत डीलर दयामय घोष ने कहा िक वे रात को सपरिवार सो रहे थे. कुछ अपराधी घर में घुसे और हथियार की नोक पर सबको बंधक बना िलया.
छह की संख्या में अपरािथयों ने लूटपाट करते हुये घर की आलमारी में रखे सोना, चांदी के जेवरात एवं नगदी लेकर िनकल गये. उनके जाने के बाद िकसी तरह वे बंधन मुक्त हुये और पुिलस को खबर दी. पुिलस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद डकैती की प्राथमिकी दर्ज की है. बांकुड़ा सदर थाना पुलिस का कहना है कि डकैती की घटना हुई है. शिकायत दर्ज हुई है. जांच की जा रही है.
