सीतारामपुर. सीतारामपुर स्टेशन परिसर में संसद विकास मद से यात्रियों को बैठने के लिये आठ यूनिट वाली कुर्सियां लगायी गयी. सेकेंड क्लास वेटिंग रूम, दो नंबर प्लेटफॉर्म तथा तीन नंबर प्लेटफॉर्म में इन्हें लगाया गया है. सूत्रों ने बताया कि आसनसोल रेल मंडल के आसनसोल, रानीगंज, अंडाल, कुल्टी व सीतारामपुर स्टेशनों में कुर्सियां लगायी जायेगी. कुल 38 यूनिट कुर्सियां इन स्टेशनों में आवंटित की गयी है. एक यूनिट में तीन कुर्सियां रहेगी. सीतारामपुर में आठ युनिट कुर्सियां मिलने से यात्रियों ने खुशी जतायी है.
भाजयुमो नेता संतोष वर्मा ने कहा कि प्रथम कक्ष वेटिंग रूम कभी खुलता ही नहीं. उसमें प्राय: ताला लगा रहता है. ऐसे में उसमें कुर्सियां लगाने से क्या लाभ है? मालूम हो कि प्रथम कक्ष वेटिंग रूम में तीन यूनिट कुर्सियां रखी गयी है.
