पुरुलिया में धाय मां बचाओ कमेटी का प्रदर्शन

आद्रा : िवभिन्न मांगों को लेकर पुरुलिया जिला धाय मां बचाव कमेटी ने सोमवार को पुरुलिया जिलाशासक कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन िकया और अतिरक्त िजलाशासक को ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शन में जिला के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में धाय मां ने भाग िलया. संगठन की सुष्मिता सहिस, कमला सहिस, फूलकुमारी सहिस ने कहा […]

आद्रा : िवभिन्न मांगों को लेकर पुरुलिया जिला धाय मां बचाव कमेटी ने सोमवार को पुरुलिया जिलाशासक कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन िकया और अतिरक्त िजलाशासक को ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शन में जिला के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में धाय मां ने भाग िलया. संगठन की सुष्मिता सहिस, कमला सहिस, फूलकुमारी सहिस ने कहा कि वर्षों से वे लोग जिले के विभिन्न इलाकों में कार्य करती आ रही हैं. लेिकन उन्हें कोई सरकारी सहायता नहीं िमलती है. इन्होंने बताया िक उन्हें बीपीएल सूची में शामिल करने, प्रतिमाह छह हजार रुपया वेतन देने, पहचान पत्र के साथ ड्रेस देने, पेंशन प्रदान करने की गई है. सरकार यदि शीघ्र मांगों पर िवचार नहीं करती है तो पुरुलिया बंद का एेलान किया जायेगा.
फ्लाई ओवर चालू करने की मांग पर प्रदर्शन: बांकुड़ा. बांकुड़ा शहर के भादुल रेलवे गेट पर निर्मित फ्लाई ओवर बनकर तैयार हो गया है. किंतु कुछ कारणों से इसे जनसाधारण के लिये चालू नहीं िकया गया है. सोमवार को सीटू एवं डीवाइएफआई ने केरानीबांध मोड़ के निकट इसे शीघ्र चालू करने के िलये प्रदर्शन किया. वामफ्रंट के जिला नेता सुविकास चौधरी ने कहा िक बांकुड़ा के भादुल गेट पर निर्मित फ्लाई ओवर बनकर तैयार हो गया है.
संगठन को बनाये मजबूत: पानागढ़. रंग न देख सभी आक्रांत, पीड़ितों को लेकर संगठन को मजबूत करें. गणतंत्र की प्रतिष्ठा को लक्ष्य कर सभी बूथों में संगठन को शक्तिशाली बनाना होगा. संग्राम कमेटी तैयार करें. ये कथन माकपा नेता अमल हलदर के हैं. वे बर्दवान संस्कृति प्रेक्षागृह में आयोिजत पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि शिक्षा, शिल्प, कृषि सभी क्षेत्र में ही आक्रमण जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >