निष्पक्ष जांच की हुई मांग

छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला जामुड़िया : माध्यमिक परीक्षार्थी ट्विंकल साव के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर जस्टिस फॉर ट्विंकल कमेटी ने जामुड़िया बाजार तथा आसपास के क्षेत्रों में पोस्टर लगाये. पोस्टर के माध्यम से प्रशासन पर मामले को रफा दफा करने की चेष्टा किये जाने का […]

छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला
जामुड़िया : माध्यमिक परीक्षार्थी ट्विंकल साव के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर जस्टिस फॉर ट्विंकल कमेटी ने जामुड़िया बाजार तथा आसपास के क्षेत्रों में पोस्टर लगाये. पोस्टर के माध्यम से प्रशासन पर मामले को रफा दफा करने की चेष्टा किये जाने का आरोप लगाया गया है.
दूसरी ओर जामुड़िया भाजपा नेता संतोष सिंह ने कहा कि पुलिस मामले में आरोपियों को जुबेनाइल कोर्ट में पेश कर आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है. जामुड़ियावासियों की मांग है कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी को कठोर सजा दिलाये ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >