पहले दिन 27 नागरिकों ने कराया कर निर्धारण

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम कार्यालय परिसर के समक्ष अधीनस्थ इलाकों के संपत्ति कर निर्धारण के लिए लगे शिविर का उद्घाटन मंगलवार को मेयर जितेंद्र तिवारी ने किया. शिविर सुबह ग्यारह से संध्या पांच बजे तक चलेगा. जिसमें 26 फरवरी तक नागरिक नि:शुल्क अपने संपत्ति कर निर्धारण करा सकेंगे. नगर निगम के राजस्व अधिकारी श्यामा […]

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम कार्यालय परिसर के समक्ष अधीनस्थ इलाकों के संपत्ति कर निर्धारण के लिए लगे शिविर का उद्घाटन मंगलवार को मेयर जितेंद्र तिवारी ने किया. शिविर सुबह ग्यारह से संध्या पांच बजे तक चलेगा.
जिसमें 26 फरवरी तक नागरिक नि:शुल्क अपने संपत्ति कर निर्धारण करा सकेंगे. नगर निगम के राजस्व अधिकारी श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बताया कि नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए संपत्ति टैक्स के निर्धारण का कार्य आरंभ किया गया. इसके लिए बीस रुपये देकर फॉर्म लेना होगा जिसके साथ बिल्ंिडग प्लान और दलील की फोटो कॉपी संलग्‍न करनी होगी. शिविर में बैठे अधिकारी कुछ ही मिनटों में कर निर्धारित कर देंगे और आवेदक नगर निगम कार्यालय में संबंधित काउंटर में निर्धारित कर की राशि जमा कर सकेंगे. पहले दिन 27 नागरिकों ने अपना कर निर्धारण कराया. राजस्व अधिकारी श्री मुखर्जी, टीसी प्रभारी(आसनसोल) डी चटर्जी, टीआइ(जामुड़िया) ए मुखर्जी, आसनसोल के टैक्स एसेसमेंट सेल के अतनू मुखर्जी मौजूद थे.
बेटिकट छात्राएं पकड़ी गयीं स्टेशन पर
आसनसोल.आसनसोल स्टेशन में मंगलवार की दोपहर टिकट निरीक्षक ने पांच लड़कियों को बिना टिकट यात्र करने पर जुर्माना लगाया. उन यात्रियों ने बताया कि वे सभी स्टूडेंट्स हैं और जल्दबाजी में ट्रेन में चढ़ गयी थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >