हत्या कर घर के सामने फेंका शव

गले में लगा हुआ था फांसी का फंदा पानागढ़ : वीरभूम जिले के मुरारई में असामाजिक तत्वों ने तृणमूल कार्यकर्ता संटू शेख को अगवा कर उसकी हत्या कर दी. अपराधी मंगलवार को उसका शव उसके घर के सामने फेंक कर चले गये. उसके गले में फंदा लगा हुआ था. खबर पाकर मुरारई पुलिस घटनास्थल पर […]

गले में लगा हुआ था फांसी का फंदा
पानागढ़ : वीरभूम जिले के मुरारई में असामाजिक तत्वों ने तृणमूल कार्यकर्ता संटू शेख को अगवा कर उसकी हत्या कर दी. अपराधी मंगलवार को उसका शव उसके घर के सामने फेंक कर चले गये. उसके गले में फंदा लगा हुआ था. खबर पाकर मुरारई पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. घटना से आक्रोशित तृणमूलियों का कहना है कि अपराधी कांग्रेस समर्थित है. उनके खिलाफ मुरारई थाने में अभियोग दायर किया गया है. मुरारई पुलिस जांच में जुट गई है.
मृतक के परिजनों ने बताया कि सोमवार देर शाम संटू को कांग्रेस समर्थितअपराधियों ने अगवा कर लिया था. मंगलवार प्रात: गले में फंदा लगा हुआ उसका शव घर के दरवाजे के समक्ष फेंक कर चले गये.
घटना के बाद से ही स्थानीय तृणमूल समर्थकों व कार्यकर्ताओं में आक्रोश है. तृणमूल तथा परिजनों ने थाने में कांग्रेस समर्थित अपराधियों के खिलाफ हत्या का मामला दायर किया है. पुलिस ने शव को कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिये रामपुरहाट महकमा अस्पताल में भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >