रानीगंज विद्युत कार्यालय के समक्ष जमकर हुई इनके खिलाफ नारेबाजी
रानीगंज : जेएनयू में राष्ट्र विरोधी नारा लगाने वाले राष्ट्रद्रोहियों का समर्थन करने वाले माकपा के सीताराम येचुरी, डी राजा, आप के अरविंद केजरीवाल तथा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंक विश्व हंिदूू परिषद की रानीगंज शाखा ने रानीगंज विद्युत कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया.
इस दौरान इन नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी. पुतलों को पीट प्रदर्शन कारियों ने गुस्सा जाहिर किया. मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला सहसचिव राजेश गुप्ता, रानीगंज शाखा के सांतनु मुखर्जी, तेज प्रताप सिंह, बजरंग दल के संयोजक अविनाश राउत, रोहित अग्रवाल, राहुल पटवा, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.
राजेश गुप्ता ने कहा कि वोट की राजनीति के लिये देश की अस्मत से खेलने वाले ऐसे नेताओं को यहां रहने का कोई अधिकार नहीं है. जेएनयू में राष्ट्रविरोधी तथा पाकिस्तान जिंदाबाद एवं भारत मुर्दाबाद का नारा लगाने वाले छात्र संघ के नेताओं के विरुद्ध कड़ी से कड़ी सजा देनी होगी.
