शिविर में 38 यूनिट रक्त का संग्रह

बर्नपुर : बर्नपुर नरसिंह बांध तरूण संघ परिसर में सोमवार को रक्तदान शिविर लगाया गया. मौके पर स्थानीय पार्षद श्रवण साव, मेयर परिषद सदस्य (शिक्षा) अंजना शर्मा, पार्षद भरत दास, रक्तदान आंदोलन के प्रणोता प्रवीर धर, कौशिक चक्रवर्ती, उत्पल सेन, सुभाष राय, उत्तम चक्रवर्ती, क्लब संचालक अभिक गोस्वामी, बच्चु दुबे, श्रवण पाठक, तिलक बाउरी, सजल […]

बर्नपुर : बर्नपुर नरसिंह बांध तरूण संघ परिसर में सोमवार को रक्तदान शिविर लगाया गया. मौके पर स्थानीय पार्षद श्रवण साव, मेयर परिषद सदस्य (शिक्षा) अंजना शर्मा, पार्षद भरत दास, रक्तदान आंदोलन के प्रणोता प्रवीर धर, कौशिक चक्रवर्ती, उत्पल सेन, सुभाष राय, उत्तम चक्रवर्ती, क्लब संचालक अभिक गोस्वामी, बच्चु दुबे, श्रवण पाठक, तिलक बाउरी, सजल दास, पार्थो दुबे, राजीव दास आदि उपस्थित थे.
उच्च माध्यमिक परीक्षार्थी संदीप बोस व अजय साधु, सीपीभीएफ कर्मी चंचल गोस्वामी, छोटन कर्मकार, सुमंत दुबे आदि ने रक्तदान किया. रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. शिविर में 38 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. जिसे जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में जमा किया गया. मौके पर स्कूली स्टूडेंट्सों की चित्रंक न प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था. जिसमें कक्षा एक से कक्षा पांच तक के स्टूडेंस ने भाग लिया था. पूजा कमेटी में तरूण संध लाइब्रेरी के स्टूडेंस भी शामिल हुये.
रक्तदान शिविर 21 को
आसनसोल. सामाजिक कल्याण संगठन ‘आसनसोल प्रगति’ आगामी 21 फरवरी को जिला पुस्तकालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन करेगी. इसमें बीएन घांटी का भी सहयोग रहेगा. यह जानकारी संगठन सूत्रों ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >