रुपनारायणपुर : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने भले ही अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न राजनीतिक दलों के कर्मियों ने चुनाव के लिए दीवार लेखन का कार्य आरंभ कर दिया गया है.
अधिकृत उम्मीदवार के नाम का जगह खाली छोड़ कर प्रचार के लिये संपूर्ण विवरण लिखा जा रहा है. इस संबंध में राजनीतिक दलों का कहना है कि उम्मीदवार के नामों की घोषणा होने के बाद चुनाव प्रचार कार्य काफी बढ़ जाता है. अभी दबाब कम होने के कारण दीवार लेखन पूरा किया जा रहा है.
बाद में सिर्फ उम्मीदवार का नाम उसमें जोड़ दिया जायेगा. इससे समय की काफी बचत होगी. तृणमूल और माकपा ने उम्मीदवार घोषणा होने के पूर्व ही दीवार लेखन का कार्य तेजी से आरंभ कर दिया है. दीवार दखल करने के साथ साथ प्रचार भी लिखा जा रहा है.
