मुर्शिदाबाद में हादसे में सात लोगों की मौत

बहरमपुर : मुर्शिदाबाद जिले के अहीरान में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर बुध‍वार को दो ट्रकों के बीच एक रिक्शा वैन के कुचले जाने के कारण सात लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि सूती थाना क्षेत्र अंतर्गत सुबह 11 बजे यह हादसा उस समय हुआ जब […]

बहरमपुर : मुर्शिदाबाद जिले के अहीरान में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर बुध‍वार को दो ट्रकों के बीच एक रिक्शा वैन के कुचले जाने के कारण सात लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये.
पुलिस ने बताया कि सूती थाना क्षेत्र अंतर्गत सुबह 11 बजे यह हादसा उस समय हुआ जब 11 लोगों को लेकर जा रही रिक्शा वैन दो तेज रफ्तार ट्रकों के बीच फंस गयी और कुचला गयी.घायलों को जांगीपुर उप-संभागीय अस्पताल ले जाया गया जहां पर घायलों की हालत गंभीर बतायी गयी है. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद दोनों ट्रकों के चालक फरार हो गये.उन्होंने बताया कि गुस्साये स्थानीय लोगों ने विरोध में सड़क बंद कर दिया. बाद में बंद हटा लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >