वेतन भुगतान के लिए सुरक्षाकर्मियों का आंदोलन

आसनसोल : जीटी रोड स्थित बीएसएनएल के उपमहाप्रबंधक कार्यालय में ऑल बंगाल सिक्युरिटी एंड एलायड वर्क मेंस यूनियन (आइएनटीटीयूसी) आसनसोल मंडल के बैनर तले सुरक्षा कर्मियों के तीन महीने के बकाये वेतन के भुगतान की मांग पर उप महाप्रबंधक एके अच्युतरमण के कक्ष के बाहर धरना दिया तथा प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे […]

आसनसोल : जीटी रोड स्थित बीएसएनएल के उपमहाप्रबंधक कार्यालय में ऑल बंगाल सिक्युरिटी एंड एलायड वर्क मेंस यूनियन (आइएनटीटीयूसी) आसनसोल मंडल के बैनर तले सुरक्षा कर्मियों के तीन महीने के बकाये वेतन के भुगतान की मांग पर उप महाप्रबंधक एके अच्युतरमण के कक्ष के बाहर धरना दिया तथा प्रदर्शन किया.
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे यूनियन के आसनसोल मंडल सह सचिव विश्वजीत सिन्हा, बीएसएनएल कैजुअल लेबर यूनियन आसनसोल मंडल के सचिव सिद्धार्थ मुखर्जी, एनएफटीइ के मंडल सचिव पार्थो मुखर्जी, एलयुबीएसएनएलडब्ल्यू के मंडल सचिव नव चौधरी आदि ने बताया कि बीएसएनएल ने निबंधन के तौर पर सुरक्षा का जिम्मा कोलकाता की कंपनी जीएस एंड आइएस को दिया है.
जिसके तहत वाच एंड वाच के आसनसोल में 59, दुर्गापुर में 18, बर्दवान में 39 सुरक्षा कर्मी बीएसएनएल के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत हैं. इन सुरक्षा कर्मियों को नवंबर से लेकर जनवरी तक कुल तीन महीने का वेतन नहीं मिला है. कर्मियों को इपीएफ, इएसआइ की सुविधा भी समय से नहीं मिल पा रही है. कुछ कर्मियों को चिकित्सा सेवा नहीं मिल पा रही है. इपीएफ का 1259 रूपये प्रतिमाह जमा किया जाता है जबकि 1459 रूपये जमा किया जाना चाहिए. कई कर्मियों को इएसआइ संबंधी कोई कागजात नहीं दिया जा रहा है.
कर्मियों द्वारा जीएस एंड आइएस के निदेशक जेसी सिन्हा और बर्दवान में पदस्थापित मैनेजर अचिंत मंडल से बात करने पर कोई पहल नहीं की जाती है. उप महाप्रबंधक श्री अच्युतरमण ने प्रदर्शनकारियों के सामने कंपनी प्रतिनिधि से बात कर बताया कि शुक्रवार तक दो महीने नवंबर व दिसंबर के वेतन भुगतान का आश्वासन दिया गया है, जनवरी महीने का वेतन प्रोसेस में रखा गया है. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन समाप्त कर दिया. कमल किशोर तिवारी, टीएन चटर्जी, सपन घटक, कर्णदेव उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >