सुरक्षा कर्मी के नियोजन को लेकर आंदोलन

बर्नपुर : हीरापुर थाना अंतर्गत श्यामडीह के ग्रेट इस्टर्न एनर्जी कॉरपोरेशन लिमिटेड प्लांट के सुरक्षाकर्मी प्रशांत पाल को कार्य से हटाये जाने के विरोध में मंगलवार को श्रमिकों ने प्रदर्शन किया. कुछ समय तक कर्मियों को प्लांट में जाने से रोका, बाद में थाना प्रभारी राज शेखर मुखर्जी ने उन्हें प्लांट के सामने से हटाया. […]

बर्नपुर : हीरापुर थाना अंतर्गत श्यामडीह के ग्रेट इस्टर्न एनर्जी कॉरपोरेशन लिमिटेड प्लांट के सुरक्षाकर्मी प्रशांत पाल को कार्य से हटाये जाने के विरोध में मंगलवार को श्रमिकों ने प्रदर्शन किया. कुछ समय तक कर्मियों को प्लांट में जाने से रोका, बाद में थाना प्रभारी राज शेखर मुखर्जी ने उन्हें प्लांट के सामने से हटाया. उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रबंधन से बात की जायेगी.
गैस प्लांट यूनियन (आइएनटीटीयूसी) के महासचिव प्रकाश पाल, प्रियव्रत माझी, संजीव दास, राम कृष्ण बाउरी आदि ने इसका नेतृत्व किया. श्री पाल ने कहा कि 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर वे बर्नपुर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करने आधा घंटे के लिये रिलीवर रख कर गये थे. वे वेल नंबर 25 पर गार्ड का काम करते है. उसी दौरान कंपनी के उपाध्यक्ष शुभांकर गांगुली और सह उपाध्यक्ष जयराम श्रीनिवासन ऑडिट पर आये. उनको वेल 25 पर तैनात नहीं पाकर उन्हें काम से बिना किसी सूचना के हटा दिया गया. उन्हें कार्य पर वापस लेने की मांग के समर्थन में आंदोलन किया गया. कर्मियों को प्लांट में भी नहीं जाने दिया गया.
इसकी सूचना मिलने के बाद हीरापुर थाना प्रभारी श्री मुखर्जी पहुंचे तथा गैस प्लांट से प्रदर्शनकारियों को हटाया गया.
आसनसोल सबडिवीजन मोटर ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के सचिव राजू अहलूवालिया ने कहा कि जीइइसीएल का मुख्यालय गुडगांव में है. आसनसोल आधारित गैस प्लांट से लाभ कमा रही है. लेकिन श्रमिकों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है. अधिकारियों ने कहा कि मुख्यालय के आदेश पर श्री पाल को हटाया गया है. उनके अधिकार क्षेत्र में कुछ नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >