आसनसोल पॉलिटेक्निक में बाधित की पढ़ाई

आसनसोल : साउथ धादका स्थित आसनसोल पॉलिटेक्निक के 2014 बैच के माइनिंग इंजीनियरिंग और माइनिंग सर्वे विभाग के उत्तीर्ण स्टूडेंट्सों ने प्रमाण पत्र की मांग पर सोमवार को कॉलेज का प्रवेश द्वार बंद कर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने कॉलेज में पठन पाठन बंद करा दिया. प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्सों ने बताया कि माइनिंग इंजीनियरिंग और माइनिंग […]

आसनसोल : साउथ धादका स्थित आसनसोल पॉलिटेक्निक के 2014 बैच के माइनिंग इंजीनियरिंग और माइनिंग सर्वे विभाग के उत्तीर्ण स्टूडेंट्सों ने प्रमाण पत्र की मांग पर सोमवार को कॉलेज का प्रवेश द्वार बंद कर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने कॉलेज में पठन पाठन बंद करा दिया.
प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्सों ने बताया कि माइनिंग इंजीनियरिंग और माइनिंग सर्वे विभाग से 210 स्टूडेंट्स साल 2014 में उत्तीर्ण हुए थे परंतु उन्हें पास का प्रमाण पत्र नहीं दिया गया. माइनिंग के लिए ओवरमैन प्रमाण पत्र डीजीएमएस से और सर्वे का प्रमाण पत्र डीजीएमएस सर्वेयर से नहीं मिल पा रहा है.
इस कारण ओवर मेन ओर सर्वेयर के प्रमाण पत्र न होने के कारण 210 विद्यार्थी इस्टर्न कोलफिल्डस लिमिटेड, नॉदर्न कोलफील्डस लिमिटेड और अन्य कंपनियों से निकली नौकरियों के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे. प्रदर्शनकारी छात्र पिंटू कुमार राणा, प्रदीप हलदर, प्रबुद्ध मंडल, अर्णव दत्त, अशोक बिनदाई ने बताया कि कॉलेज के प्रिंसिपल अभिजीत दत्त ने नवंबर, दिसंबर,जनवरी और 28 जनवरी, अब तक कुल पांच बार तिथि दे चुके हैं पर अभी तक प्रमाण पत्र नहीं मिला.
वे कहते हैं कि काउंसिल का प्रिंटर खराब है. कभी कहते हैं कि स्टेट काउंसिल के लोग कार्यक्रम में व्यस्त हैं. हर बार नया कोई बहाना बनाया जाता है. इस बारे में कॉलेज के प्रिंसिपल से संपर्क करने पर बात नहीं हो पायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >