दो महिलाओं को हाथी ने मार डाला

बांकुड़ा : जयपुर थाना अंतर्गत गागुरा ग्राम में हाथी ने पटक- पटक कर गागुरा गांव की दो महिलाओं मालती सरदार (45) तथा झरना मिद्दा (35) को मार डाला. स्थानीय पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतू बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. ग्रामीणों के अनुसार दोनों महिलाएं निकटवर्ती जंगल में पत्ता चुनने […]

बांकुड़ा : जयपुर थाना अंतर्गत गागुरा ग्राम में हाथी ने पटक- पटक कर गागुरा गांव की दो महिलाओं मालती सरदार (45) तथा झरना मिद्दा (35) को मार डाला. स्थानीय पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतू बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.

ग्रामीणों के अनुसार दोनों महिलाएं निकटवर्ती जंगल में पत्ता चुनने गयी थी. अचानक हाथी ने उन पर हमला कर दिया. महिलाएं अधिक दूर तक नहीं भाग पायी. हाथी ने दोनों को पटक-पटक कर मार डाला. हाथी के हमले से इलाके में भय का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग से मृतकों के ेपरिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है. उनका कहना है कि वन विभाग की लापरवाही से ही आबादीवाले इलाकों में हाथी रह रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >