शराबियों ने की दंपती सहित मां की पिटाई

आसनसोल : वार्ड 30 अंतर्गत आगा बेग म्यूनिसिपल हाइ स्कूल (हिंदी यूनिट) के निकट रेल पार बरूआ बाजार झगाड़ पाड़ा के निवासी धर्मेद्र दास (36) और उसकी पत्नी शांति दास(28) को शराबियों ने शराब सेवन का विरोध करने पर ब्लेड मार कर घायल कर दिया. बीच बचाव करने आयी उनकी मां गीता दास को भी […]

आसनसोल : वार्ड 30 अंतर्गत आगा बेग म्यूनिसिपल हाइ स्कूल (हिंदी यूनिट) के निकट रेल पार बरूआ बाजार झगाड़ पाड़ा के निवासी धर्मेद्र दास (36) और उसकी पत्नी शांति दास(28) को शराबियों ने शराब सेवन का विरोध करने पर ब्लेड मार कर घायल कर दिया.
बीच बचाव करने आयी उनकी मां गीता दास को भी लोगों ने बुरी तरह पीटा. इस घटना से असामाजिक तत्वों को लेकर इलाकेवासियों में गहरा आक्रोश है.
पीड़ित धर्मेद्र दास, स्थानीय निवासी संजय प्रसाद, मनोहर आदि ने बताया कि विगत एक साल से इलाके में शाम ढलते ही कुछ असामाजिक लोग शराब का सेवन आरंभ कर देते हैं. मना करने पर अशालीन भाषा का प्रयोग करते हैं और धमकी देते हैं. इलाके में तीस घर हैं बगल में ही आगाबेग म्यूनिसिपल हाइ स्कूल है. ये शराबी लोग स्कूल के छात्रओं को भी परेशान करते हैं. इन हरकतों से इलाके का परिवेश बिगड़ रहा है. पीड़ित धर्मेद्र दास ने आसनसोल नॉर्थ थाने में घटना की शिकायत की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >