सामूहिक नवोन्मेष से डीवीसी उत्कर्ष पर

दुर्गापुर : दामोदर घाटी निगम के अंडाल स्थित दुर्गापुर स्टील थर्मल पावर स्टेशन (डीएसटीपीएस) के परियोजना प्रमुख के पद पर सुबोधानंद झा ने प्रभार ग्रहण कर लिया है. भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से वर्ष 1984 में स्नातक अभियंता (विद्युत) श्री झा ने उसी वर्ष डीवीसी के चंद्रपुरा थर्मल पावर स्टेशन से अपने कैरियर की शुरुआत की. […]

दुर्गापुर : दामोदर घाटी निगम के अंडाल स्थित दुर्गापुर स्टील थर्मल पावर स्टेशन (डीएसटीपीएस) के परियोजना प्रमुख के पद पर सुबोधानंद झा ने प्रभार ग्रहण कर लिया है. भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से वर्ष 1984 में स्नातक अभियंता (विद्युत) श्री झा ने उसी वर्ष डीवीसी के चंद्रपुरा थर्मल पावर स्टेशन से अपने कैरियर की शुरुआत की. विभिन्न पदों पर रहते हुए जुलाई, 2012 में उनकी प्रोन्नति उपमुख्य अभियंता पद पर की गयी.
उनका पदास्थापन बोकारो थर्मल पावर स्टेशन (बीटीपीएस) किया गया. अप्रैल, 2015 में पुन: उन्हें पदोन्नति देकर अंडाल स्थित डीएसटीपीएस के मुख्य अभियंता (प्रचालन व अनुरक्षण) बनाया गया. एक फरवरी, 2016 को उन्हें परियोजना प्रधान का दायित्व सौंपा गया. सेवाकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न पावर प्लांटों में भिन्न- भिन्न पदों पर रहते हुए श्री झा ने कई उल्लेखनीय कार्य किये. परियोजना प्रधान का पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने परियोजना के तमाम अभियंताओं, कर्मियों एवं श्रमिक संगठनों से अपने अपने क्षेत्र में सामूहिक नवोन्मेष पहल का आह्वान किया ताकि कंपनी को मजबूती मिल सके. उन्होंने कहा कि परियोजना का यूनिट एक बगैर किसी अवरोध के लगातार 266 दिनों तक उत्पादन का रिकार्ड बना चुकी है.
यह कर्मियों की पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वाहन करने का रिजल्ट है. उन्होंने सुरक्षित परिवेश में शून्य दुर्घटना लक्ष्य एवं पर्यावरण हितैषी वातावरण की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि ऊर्जा की गुणवत्ता व उसकी विश्वसनीयता को बरकरार रखने में सक्षम है. निगम के एसआइपी योजना के तहत समीपवर्ती ग्रामों के समूचित व बुनियादी ढ़ांचों के विकास के लिए चलाये मुहिम को उन्होंने संतोषप्रद बताया.
ट्रक के धक्के से साइकिल सवार की मौत
बर्दवान. मेमारी थाना अंतर्गत पाल्ला रोड में गुरुवार की सुबह साइकिल से स्टेशन की ओर जाने के समय बालू लदे ट्रक की चपेट में आकर घटनास्थल पर ही साइकिल सवार शेख ललन (40) की मौत हो गयी. इसके कारण काफी समय तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा. पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >