चौंतीस गाय जब्त

बांग्लादेश भेजने की थी योजना जलपाईगुड़ी : बीएसएफ जवानों ने गाय से भरे एक ट्रक को जब्त कर लिया है़ गायों को तस्करी के जरिए बांग्लादेश भेजने की योजना थी़ सोमवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बीएसएफ के 61वीं बटालियन के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही की और गाय सहित ट्रक […]

बांग्लादेश भेजने की थी योजना
जलपाईगुड़ी : बीएसएफ जवानों ने गाय से भरे एक ट्रक को जब्त कर लिया है़ गायों को तस्करी के जरिए बांग्लादेश भेजने की योजना थी़ सोमवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बीएसएफ के 61वीं बटालियन के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही की और गाय सहित ट्रक को मयनागुड़ी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया़
ट्रक में पैंतीस गाय को भरकर रखा गया था़ इसके साथ ही चार तस्करों को भी पकड़ा गया है़ प्राप्त जानकारी के अनुसार गाय को ट्रक में भरकर बिहार के पुर्णिया से लाया जा रहा था और दीनहाटा भेजने की योजना थी़ वहां से तस्कर गायों को बांग्लादेश भेज देते़ बीएसएफ द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार ट्रक को मयनागुड़ी के बीडीओ कार्यालय के निकट पकड़ा गया़ हालांकि ट्रक के ड्राइवर और खलासी भागने में कामयाब रहे़ बाद में इसकी सूचना मयनागुड़ी पुलिस को दी गयी़
पुलिस गाय सहित ट्रक को जब्त कर अपने साथ थाने ले आयी़ पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों का नाम अल्ताफ हुसैन,मोहम्मद मनिरूल,मोहम्मद साहिद बताया है़ यह सभी बिहार के रहने वाले हैं,जबकि चौथा शरीफुल हक दीनहाटा का रहने वाला है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >