बर्दवान में हथियार दिखा अपराधियों ने लूटे लाखों

शोरूम, पेट्रोल पंप को बनाया निशाना बाधा देने पर सुरक्षा गार्डों को मारी गोली पानागढ़ : बर्दवान सदर थाना अंतर्गत खागड़ागढ़ के पास भांगाकुटी स्थित एक शोरूम एवं पेट्रोल पंप से अपराधियों ने हथियार की नोंक पर नगदी तीन लाख रुपये लूट लिये. इस दौरान इन्होंने बाधा देने पर दो सुरक्षा प्रहरियों को गोली मार […]

शोरूम, पेट्रोल पंप को बनाया निशाना
बाधा देने पर सुरक्षा गार्डों को मारी गोली
पानागढ़ : बर्दवान सदर थाना अंतर्गत खागड़ागढ़ के पास भांगाकुटी स्थित एक शोरूम एवं पेट्रोल पंप से अपराधियों ने हथियार की नोंक पर नगदी तीन लाख रुपये लूट लिये. इस दौरान इन्होंने बाधा देने पर दो सुरक्षा प्रहरियों को गोली मार दी.
दोनों को घायलावस्था में बर्दवान मेडिकल अस्पताल में भरती किया गया है. इनमें से एक का नाम असीम खां बताया गया है. खबर पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
पुलिस तथा स्थानीय निवासियों ने बताया कि देर रात सात-आठ की संख्या में सशस्त्र अपराधियों के दल ने स्थानीय शोरूम व पेट्रोल पंप को निशाना बनाया. इन्होंने पहले शोरूम में धावा बोला. बाधा देने पर सुरक्षा गार्ड को गोली मार कर घायल कर दिया और लूटपाट की.
उसके बाद पास ही मौजूद पेट्रोल पंप में धावा बोला. वहां के सुरक्षा गार्डों ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन अपराधियों ने उन पर फायरिंग आरंभ कर दी.
गोली लगने से एक गार्ड घायल हो गया. हथियार के दम पर अपराधी पेट्रोल पंप से ढाई लाख रुपये लूटकर फरार हो गये. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना के बाद स्थानीय व्यवसाइयों में भय का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >