बर्नपुर : बर्नपुर त्रिवेणी मोड स्थित गांधी मूर्ति से सोमवार को तृणमूल ने रैली निकाली. इसका नेतृत्व मेयर परिषद सदस्य (सेनेटरी) लखन ठाकुर, प्रबोध राय, पार्षद श्रवण साव, पार्षद सोना दास गुप्ता, कुमरेश मिश्र आदि ने किया.
रैली त्रिवेणी मोड़, बस स्टैंड, बारी मैदान, स्टेशन रोड, शिव स्थान होकर वापस त्रिवेणी मोड़ पहुंची. नेताओं ने कहा कि बीजेपी एवं सीपीएम की जनविरोधी नीतियो के खिलाफ 27 जनवरी तक प्रचार अभियान चलेगा. 27 को इसका समापन जिला स्तरीय कर्मी सम्मेलन में होगा.
