दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना पुलिस ने भारती काली मंदिर स्थित ब्रहमदेव मांझी के आवास के सामने फ्रिज व एसी के कचरे के ढेर में हुये विस्फोट के मामले में मनोज साव को गिरफ्तार कर मंगलवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया. पुलिस की अपील पर विचार करने के बाद एजीसेएम कोर्ट ने उसकी जमानत अरजी खारिज कर उसे सात दिनों के लिये पुलिस रिमांड पर भेज दिया.
मालूम हो कि बीते 17 सितंबर को भारती कालीमंदिर स्थित ब्रहमदेव मांझी के आवास के सामने शंकर केवट के फ्रिज व एसी की दुकान की सफाई की गयी थी. फ्रिज व एसी के कचरे का ढेर रखा गया था.
अच्छे खराब सामानों का अलग अलग करने का कार्य चल रहा था. उसी दौरान विस्फोट हुआ जिसके चपेट में आये पप्पू राम की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गयी. जबकि शंकर केंटव, तबरेज आलम, ब्रहमदेव मांझी घायल हो गये थे.
पुलिस ने घटना में शंकर केवट को अस्पताल में गिरफ्तार कर दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश कर छह दिनों के लिये पुलिस रिमांड पर पुछताछ के लिये. घटनास्थल से सीआइडी के बम स्क्वायड की टीम के साथ-साथ फोरेंसिक विभाग की टीम ने नमूने व लो पावर की आइडी बरामद की.
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (इस्ट) अमिताभ माइती ने बताया कि घटना की जांच चल रही है. शंकर केंवट से पूछताछ जारी है. भारती मोड़ में एक भाड़ा घर में फ्रिज एसी का दुकान कर मरम्मत का काम करते थे. सीआइडी और फोरेंसिंक विभाग की जांच रिपोर्ट नहीं मिली है. मनोज साव के घर में शंकर केवट ने भाड़ा में दुकान चला रहा था.
