हरिणावी में घंटों मशक्कत के बाद पकड़ में आया चोर

कोलकाता. महानगर के हरिणावी में एक चोर को पकड़ने में जहां दमकल विभाग और पुलिस को वापस लौटना पड़ा, वहीं इलाके के लोगों ने लगभग दो घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार चोर को पकड़ ही लिया. घटना के अनुसार हरिणावी के एक आवासन में एक चोर चोरी करने के लिए इमारत की ऊपरी मंजिल […]

कोलकाता. महानगर के हरिणावी में एक चोर को पकड़ने में जहां दमकल विभाग और पुलिस को वापस लौटना पड़ा, वहीं इलाके के लोगों ने लगभग दो घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार चोर को पकड़ ही लिया. घटना के अनुसार हरिणावी के एक आवासन में एक चोर चोरी करने के लिए इमारत की ऊपरी मंजिल पर चढ़ा था.लोगों ने उसे देख कर पुलिस को खबर दी.
पुलिस आयी भी मगर वह चोर पुलिस को चकमा देकर इस मंजिल की छत से उस मंजिल करके पुलिस को झकाता रहा. इसके बाद दमकल विभाग के लोग भी पहुंचे मगर वह भी इसे पकड़ने में नाकाम होकर चले गये. आखिर में इलाके के लोगों ने उसे पकड़ने की ठानी और लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >