कल्याणी : सीआइडी और कल्याणी थाने की पुलिस ने सगुना गांव के दो नंबर लीचूतला इलाके के कई घरों में शुक्रवार आधी रात में छापेमारी कर आग्नेयास्त्र कारखाने का भंडाफोड़ किया. वहां से 50 आधुनिक पिस्तौल, 100 बम, काफी मात्रा में बम बनाने का सामान व अन्य विस्फोटक बरामद किया गया. मुख्य आरोपी प्रशांत विश्वास, उसका भाई चुचू विश्वास, व्यापारी भवरंजन और प्रकाश मल्लिक उर्फ बाघा के घर में भी छापामारी कर तलाशी ली गयी.
प्रकाश भाग निकला, लेकिन आठ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. प्रशांत विश्वास ही इस कारखाने को चलाता था. वह हत्या के एक मामले में उम्रकैद सजायाफ्ता है. फिलहाल वह जमानत पर अपने घर में रह रहा था. सीआइडी सबको लेकर भवानी भवन चली गयी. स्थानीय पुलिस इलाके में तैनात है.
