बसकर्मियों ने की हड़ताल

महकमाशासक की अध्यक्षता में दो चरणों में हुई बैठक रही विफल ऑटो चालकों की रही चांदी, मनमाना भाड़ा वसूला यात्रियों से विरोध करने पर यात्रियों की हुई फजीहत, उदासीन रहा प्रशासन आसनसोल. मिनी बस कर्मियों के साथ ऑटो चालकों की मारपीट तथा बसों में तोड़फोड़ किये जाने के विरोध में बस कर्मियों की हड़ताल बुधवार […]

महकमाशासक की अध्यक्षता में दो चरणों में हुई बैठक रही विफल
ऑटो चालकों की रही चांदी, मनमाना भाड़ा वसूला यात्रियों से
विरोध करने पर यात्रियों की हुई फजीहत, उदासीन रहा प्रशासन
आसनसोल. मिनी बस कर्मियों के साथ ऑटो चालकों की मारपीट तथा बसों में तोड़फोड़ किये जाने के विरोध में बस कर्मियों की हड़ताल बुधवार की शाम से गुरुवार को भी जारी रही. लेकिन पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की दिशा में कोई पहल नहीं की. इधर बसकर्मियों ने गिरफ्तारी होने तक हड़ताल जारी रखने की घोषणा कर दी है. महकमाशासक अमिताभ दास की अध्यक्षता में दो चरणों में हुई बैठक भी विफल रही. आइएनटीटीयूसी नेताओं के प्रयास भी काम नहीं आये. इस कारण पूरे महकना में बसों का परिचालन ठप रहा. इसका फायदा ऑटो चालकों ने उठाया तथा मनमाना भाड़ा वसूला. विरोध करने पर यात्रियों की भारी फजीहत भी की.
बुधवार की शाम से जारी बस हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही. मिनी बस तथा बड़ी बसों का परिचालन ठप रहा. पूर्व मेयर परिषद सदस्य अभिजीत घटक तथा आइएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया आसनसोल सिटी बस स्टैंड पहुंचे. बस कर्मियों ने बसों को चलाने के प्रस्ताव को ठुकराते हुए ऑटो चालकों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की. इसके बाद दोनों नेता बैरंग लौट गये.
आसनसोल दक्षिण थाना तथा आसनसोल सिटी बस स्टैंड में महकमा शासक अमिताभ दास की अध्यक्षता में त्रिपक्षीय बैठक की गयी. जिसमें सहायक पुलिस आयुक्त (सेंट्रल) अभिषेक राय, आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी अघ्र्य मंडल, पूर्व मेयर परिषद सदस्य अभिजीत घटक, आइएनटीटीयूसी यूनियन सचिव राजू अहलूवालिया, आसनसोल मिनी बस एसोसिएशन के सचिव सुदीप राय, आसनसोल बस ऑनर एसोसिएशन के जसवंत सिंह, शांतनु घोष समेत काफी संख्या में बस कर्मी मौजूद थे. प्रशासनिक अधिकारीयों ने मामले को सुलझाने के साथ दोषी ऑटो कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई का आवासन दिया लेकिन कार्रवाई नहीं होने तक बस कर्मी बस का परिचालन बंद रखने पर अड़े रहे. जिससे बैठक असफल रही.
महकमा शासक श्री दास ने बताया कि प्रशानिक स्तर पर मामले को सुलझाने के लिये हर संभव प्रयास किया जा रहा है. शुक्रवार से बसों का परिचालन होने पर सभी अशान्वित है. उन्होंने बताया कि इसे लेकर शुक्रवार को कथा हॉल में उच्चस्तरीय बैठक की जायेगी. आइएनटीटीयूसी यूनियन सचिव राजू अहलूवालिया ने बताया कि शहर के बेरोजगार लोगों को रोजगार दिलाने के का प्रयास किया जा रहा था लेकिन कुछ लोगों ने इसका गलत फायदा उठाते हुए इस घटना को अंजाम दिया.
बस कर्मियों के साथ मारपीट करने वाले ऑटो चालकों के विरूद्ध प्रशासन क ड़ी कार्रवाई करे. मामले को सुलझाकर बसों का परिचालन करने का प्रयास किया जा रहा है. इंटक बस यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष संजय सेनगुप्ता ने बताया कि बस कर्मियों को सुरक्षा देना प्रशासन का दायित्व है.साथ ही शहर में अवैध रूप से चल रहे ऑटो पर अंकुश लगाने के लिये प्रशासन को क ड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है.
बसों को बंद रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जबकि दूसरी तरफ बसों का परिचालन नहीं होने का फायदा ऑटो चालकों ने लोगों से मनमाना किराया वसूला. ऑटो चालकों द्वारा यात्रियों से न्यून्तम किराये के रूप में 10 रुपये प्रति यात्री वसूला गया. बस कर्मियों तथा ऑटो चालकों के बीच हुई मारपीट तथा बसों में तोड़फोड़ की घटना का अंजाम शहर के आम लोगों के साथ स्कूली छात्रों तथा दैनिक यात्रियों को परेशानी उठाकर भुगतना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >