आसनसोल : टीआरएस के इलेक्ट्रिक लोको शेड में इस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के समर्थक रेलकर्मियों ने बुधवार को लोको हाेिल्डंग में इंजनों की संख्या बढ़ाये जाने के विरोध में प्रदर्शन किया. यूनियन नेताओं में शाखा एक के सचिव विमान मल्लिक, अध्यक्ष गौतम दास, पीके झा, रामनंदन मिश्र आदि ने इसका नेतृत्व किया. यूनियन नेताओं ने कहा कि आसनसोल लोको शेड में लोको होल्डिंग क्षमता 139 है. पहले से ही निर्धारित क्षमता से अधिक लोको है. शेड में एक और इंजन बढ़ा दिया गया.
नियमानुसार लोको शेड में इंजन की संख्या बढ़ाने से पहले रेल की अधिकृत यूनियन के प्रतिनिधियों से विचार विमर्श होना चाहिए. आसनसोल में रेल की दो अधिकृत यूनियनें हैं. लेकिन उनसे इसमें कोई राय नहीं ली गयी. लोको शेड में जरूरत से कम कर्मचारी हैं. जिससे उन पर कार्य का अतिरिक्त दबाव है . जिससे कर्मचारियों की कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है. यह सुरक्षा नियमों का उल्लंघन भी है. जिस जगह पर इंजन मरम्मत के लिये खड़ी रहती है, वहां सफाई का अभाव रहता है. श्रमिकों के लिये जगह पर्याप्त नहीं होती है.
मुस्सदी मोहल्ला में गंदे जल की आपूर्ति
आसनसोल. आसनसोल नगर निगम अंतर्गत मुस्सदी मोहल्ला तथा महुआडंगाल में गंदे जल की आपूत्तर्ि होने से नागरिकों को परेशानी हो रही है. उनका कहना है कि वार्ड के लोग इसी गंदे पानी को पीने को विवश हैं. इससे बीमारियों की आशंका है. इस संबंध में कई बार निवासियों ने निगम अधिकारियों ने गुहार लगायी पर विभागीय स्तर पर कोई लाभ नहीं हुआ. मोहम्मद साजिद ने बताया की बरसात के मौसम में भी नलों में पर्याप्त पानी नहीं आता है. आपूत्तर्ि होनेवाला पानी काफी गंदा होता है. कभी कभी कीड़ा भी दिख जाता है.
