दो सितंबर की हड़ताल पर संयुक्त कन्वेंशन आज

आसनसोल : आगामी दो सितंबर को होनेवाली राष्ट्र्रीय हड़ताल को सफल बनाने तथा श्रमिकों को उनका अधिकार दिलाने के लिये ज्वाइंट एक्शन कमेटी द्वारा स्थानीय रवींद्र भवन में शुक्रवार को आयोजित होने वाले संयुक्त कन्वेशन की तैयारियों की समीक्षा के लिए गुरुवार को कोलियरी मजदूर सभा (एटक) के केंद्रीय कार्यालय में बैठक की गयी. बैठक […]

आसनसोल : आगामी दो सितंबर को होनेवाली राष्ट्र्रीय हड़ताल को सफल बनाने तथा श्रमिकों को उनका अधिकार दिलाने के लिये ज्वाइंट एक्शन कमेटी द्वारा स्थानीय रवींद्र भवन में शुक्रवार को आयोजित होने वाले संयुक्त कन्वेशन की तैयारियों की समीक्षा के लिए गुरुवार को कोलियरी मजदूर सभा (एटक) के केंद्रीय कार्यालय में बैठक की गयी.

बैठक में पूर्व सांसद सह सीएमएस महासचिव आरसी सिंह, कोलियरी मजदूर यूनियन (इंटक) के चंडी बनर्जी, खान श्रमिक कांग्रेस (बीएमएस) के जयनाथ चौबे, एचएमएस के एसके पांडेय समेत विभिन्न यूनियनों के सदस्य मौजूद थे. बैठक में ज्वाइंट कन्वेशन को सफल बनाने की तैयारियों पर विचार- विमर्श किया गया.

संयोजक श्री सिंह ने बताया कि शुक्रवार को रवींद्र भवन में आयोजित ज्वाइंट कन्वेंशन में जैक के दो वक्ताओं के साथ आमंत्रित यूनियनों के एक-एक प्रतिनिधि अपना वक्तव्य रखेंगे. दो सिंतबर को होने वाली हड़ताल के संबंध में उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को कोयला खदानों में हड़ताल के लिये नोटिस दिया जायेगा.

साथ ही इसे लेकर प्रत्येक एरिया ऑफिस के समक्ष गेट मिटिंग आयोजित की जायेगी. कोयला खदानों में निजीकरण नहीं करने, आउटसोर्सिग कर्मियों को स्थायीकरण करने, समान कार्य के लिये समान वेतन का भुगतान आदि करने की मांगों को लेकर हड़ताल को सफल बनाने के लिये 31 अगस्त व एक सितंबर को माइकिंग की जायेगी. श्रमिकों को इसके लिए सचेत करने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर कन्वेंशन करने का निर्णय लिया जा सकता है.

जीसीसी का ताला तोड़ हजारों की चोरी

आसनसोल. आसनसोल नॉर्थ थाना अंतर्गत गोपालनगर स्थित गोपालपुर क्रिकेट क्लब का ताला तोड़कर बुधवार की रात चोरों ने क्लब में रखा कलर टीवी, पांच फुटबॉल, क्रिकेट सेट, कई ट्रॉफी तथा खेल सामग्री की चोरी कर ली. क्लब सदस्यों ने क्लब का ताला टूटा तथा सामान बिखरा देख इसकी सूचना आसनसोल नॉर्थ थाना पुलिस को दी. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच- पड़ताल कर क्लब सदस्यों से जानकारी ली. क्लब सचिव दीपक दासगुप्ता ने बताया कि इस चोरी की घटना में कई खेल सामग्री, प्रतियोगिताओं में जीते गये ट्रॉफी तथा एक कलर टीवी की चोरी की गयी है.

दो दिन पूर्व कुछ असामाजिक तत्वों ने क्लब की दीवार पर पोस्टर चिपका कर क्लब को बदनाम करने का प्रयास किया था. इलाके में अशांति फैलाने की कोशिश हो रही है. इसकी जानकारी भी पुलिस को देकर घटना में शामिल लोगों को शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गयी है. चोरी की घटना के कारण क्लब सदस्यों में रोष व्याप्त है.

प्रेमचंद जयंती आज, कई कार्यक्रम

आसनसोल : कलम के जादूगर मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर शुक्रवार को शहर में विभिन्न संस्थाओं द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित होंगे. आसनसोल नगर निगम प्रशासन के स्तर से स्टेशन मोड़ स्थित मुंशी प्रेमचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा. निगम प्रशासक तापस बनर्जी इसमें उपस्थित रहेंगे. उषाग्राम में निर्मित हिंदी भवन का उद्घाटन एडीएम सह ननि प्रशासक सुमित गुप्ता करेंगे.

हिंदी अकादमी आसनसोल नगर निगम अंतर्गत हिंदी माध्यम स्कूलों से माध्यमिक परीक्षा पास करने वाले छात्र- छात्राओं तथा विभिन्न स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित करेगी. मुंशी प्रेमचंद की जीवनी पर आयोजित परिचर्चा में मुख्य वक्ता कथाकार र संजीव तथा झारखंड के साहित्यकार रवींद्र होंगे. अकादमी के संरक्षक संजय भालोटिया, अध्यक्ष तापस बनर्जी, सचिव जीतेंद्र तिवारी, श्रीपुर एरिया के जीएम एसएन सुमन समेत हिंदी भाषी प्रेमी व साहित्कार उपस्थित रहेंगे.

बर्नपुर के पुरनिया तालाब समीप स्थित मुंशी प्रेमचंद की प्रतिमा समक्ष से मुंशी प्रेमचंद जन्मोत्सव समिति सुबह विभिन्न स्कूलों के बच्चों को लेकर प्रभात फेरी निकालेगी.

पुरनिया ताला, शांतिनगर, करीम डंगाल, बिधान कॉलोनी आदि क्षेत्रों की परिक्रमा करने के पश्चात पुरनिया तालाब स्थित मुंशी प्रेमचंद की प्रतिमा के समक्ष इसका समापन होगा. उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा. गजल प्रतियोगिता तथा बीते दिनों आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया जायेगा. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >