आद्रा : सीपीआइ (माओवादी) के लिंक मैन होने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार की रात बलरामपुर थाने के खेखड़ी गांव से मटरू हांसदा, खुड़ी हांसदा को गिरफ्तार किया. पुलिस का दावा है कि ये माओवादी क्रियाकलाप से जुड़े हुये हैं. दोनों को बुधवार को पुरुलिया जिला अदालत में पेश किया गया.
कोर्ट ने पुलिस के आग्रह पर इसकी जमानत नामंजूर कर इन्हें पुलिस रिमांड में भेज दिया गया. मालूम हो कि सोमवार तड़के पुरुलिया के बागमुंडी थाना अंतर्गत टायमर मोड़, भूचुगी मोड़, धनूकडी मोड़ इलाके में माओवादियों के कई पोस्टर पाये गये थे.
इस सिलसिले में पुलिस ने छानबीन के दौरान गुप्त सूचना पाकर सोमवार की रात बैद्यनाथ सोरेन, अजीत हेम्ब्रम तथा महेन्द्र हेम्ब्रम को उर्मा इलाके से गिरफ्तार किया था. पूछताछ में इन्होंने मटरू एवं खुड़ी का नाम लिया. इसके बाद पुलिस ने दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया.
