कोयला अधिकारी बने बंधक

आंदोलन : कालीपहाड़ी कोलियरी में सीएमयू कर्मियों ने किया घेराव आसनसोल : श्रीपुर एरिया अंतर्गत कालीपहाड़ी कोलियरी में इंटक से संबंधित कोलियरी मजदूर यूनियन ने श्रमिकों की विभिन्न मांगों के समर्थन में बुधवार की सुबह कोलियरी मैनेजर कार्यालय का घेराव किया. इस दौरान मैनेजर स्वरूप दे, एजेंट तपन कुमार राय तथा पर्सनल मैनेजर शांतनु चटर्जी […]

आंदोलन : कालीपहाड़ी कोलियरी में सीएमयू कर्मियों ने किया घेराव
आसनसोल : श्रीपुर एरिया अंतर्गत कालीपहाड़ी कोलियरी में इंटक से संबंधित कोलियरी मजदूर यूनियन ने श्रमिकों की विभिन्न मांगों के समर्थन में बुधवार की सुबह कोलियरी मैनेजर कार्यालय का घेराव किया.
इस दौरान मैनेजर स्वरूप दे, एजेंट तपन कुमार राय तथा पर्सनल मैनेजर शांतनु चटर्जी घंटों कार्यालय में बंधक बने रहे.
यूनियन नेताओं ने श्रमिकों का शोषण करने तथा कोलियरी को बंद करने की साजिश किये जाने के आरोप लगा कर नारेबाजी की.
यूनियन सचिव बादल मिश्र ने बताया कि कोलियरी के लोअर केटेगरी के श्रमिकों को हायर केटेगरी का काम करा कर उन्हें उस केटेगरी का वेतन नहीं दिया जा रहा है.
जबकि इंस्ट्रक्शन इंप्लेटेंशन ऑर्डर 34 के तहत चार माह तक कार्य करने के बाद कर्मी को उस पद पर प्रोन्नति मिलनी चाहिए. लेकिन इस अवधि के बीतने के बावजूद श्रमिकों को प्रोन्नति नहीं मिल रही है. बीते वित्तीय वर्ष में श्रीपुर एरिया में कालीपहाड़ी कोलियरी बेहतर प्रदर्शन करने में पहले स्थान पर थी.
जबकि इस वर्ष चौथे स्थान पर होने के बावजूद कोलियरी में उत्पादन बढ़ाने को लेकर प्रबंधन गंभीर नहीं है. साथ ही कोलियरी के पश्चिमी साइड में कोयले का भंडार मौजूद है. उक्त इलाके में फेस डेवलप करने में प्रबंधन के स्तर से कोई पहल नहीं हो रही है. इससे श्रमिकों में निराशा का माहौल है.
यूनियन द्वारा बार-बार श्रमिकों को सुरक्षा उपकरण तथा सामग्री दिये जाने की मांग की. लेकिन हर बार अधिकारियों के स्तर से आश्वासन मिलता रहा.
इधर कंपनी मुख्यालय में होनेवाली को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में कंपनी के निदेशक घोषणा करते हैं कि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता हासिल है तथा इस मोर्चे पर संसाधनों की कोई कमी नहीं है.
बाध्य होकर यूनियन को आंदोलन करना पड़ा. श्रमिकों के आंदोलन के कारण कोलियरी मैनेजर स्वरूप दे, एजेंट तपन कुमार राय तथा पर्सनल मैनेजर शांतनु चटर्जी का घंटों कार्यालय में बंधक बने रहे .
तीन घंटे तक चले घेराव के दौरान चार श्रमिकों को हायर केटेगरी में प्रमोशन करने तथा शेष श्रमिकों का प्रमोशन एक सप्ताह के भीतर किये जाने का लिखित आश्वासन देने के पश्चात घेराव समाप्त हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >