पांडेश्वर कोलियरी में श्रमिकों ने ठप किया कामकाज

हरिपुर : पांडेश्वर कोलियरी दो नंबर पिट में प्रथम पाली के दौरान खदान में नीचे उतरने के समय ब्रेक नहीं लगने से डोली दस फीट ऊपर से नीचे गिर गयी. इससे उसमें चार श्रमिक बुरी तरह घायल हो गये. इन्हें इसीएल के कल्ला अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना के बाद नाराज श्रमिक और […]

हरिपुर : पांडेश्वर कोलियरी दो नंबर पिट में प्रथम पाली के दौरान खदान में नीचे उतरने के समय ब्रेक नहीं लगने से डोली दस फीट ऊपर से नीचे गिर गयी. इससे उसमें चार श्रमिक बुरी तरह घायल हो गये.
इन्हें इसीएल के कल्ला अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना के बाद नाराज श्रमिक और यूनियन नेताओं ने सुरक्षा और कोलियरी मैनेजर प्रभात कुमार के तबादले की मांग पर कोलियरी का कामकाज ठप कर दिया. लगभग तीन घंटे बाद महाप्रबंधक अनुराग कुमार की मध्यस्थता से बाद काम काज सामान्य हुआ. घटना के संबंध में श्रमिक यूनियन प्रतिनिधि और श्रमिक दीनबंधु घोष, बजरंग लुई ने बताया कि बॉयलर में स्टीम नहीं था.
बावजूद इसके कोलियरी मैनेजर प्रभात कुमार ने जबरन डोली नीचे ले जाने का हुक्म दिया. आठ श्रमिक डोली में बैठकर खदान में उतरने लगे. खदान में पहुंचने पर धरातल से 10 फीट की दूरी पर ब्रेक लेने की कोशिश की गयी लेकिन स्टीम नहीं रहने के कारण ब्रेक नहीं लगा और डोली नीचे गिर गयी. चार श्रमिक अमलेंदू चटर्जी, शेख शहीद, शिशिर देयासी और शफीक मियां बुरी तरह घायल हो गये. उन्हें तत्काल कल्ला अस्पताल में भरती कराया गया. बाकी चार श्रमिकों को मामूली चोटें आयी हैं.
घटना के बाद प्रबंधन की मनमानी और उदासीनता के खिलाफ आंदोलन किया गया. सुरक्षा की अनदेखी के कारण अक्सर ऐसी घटनाएं होती हैं. कोलियरी प्रबंधक के तबादले की मांग को लेकर आंदोलन किया गया. जीएम ने इस मुद्दे पर बैठक करने का आश्वासन दिया है. जीएम अनुराग कुमार ने कहा कि सेफ्टी फीचर फेल होने के कारण हादसा हुआ है. बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >