47,328 परीक्षार्थी देंगे माध्यमिक परीक्षा

माध्यमिक. पुरुलिया में 104 केंद्रों पर होगी परीक्षा, छात्राओं की संख्या अधिक

पुरुलिया. जिले में माध्यमिक परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. जिला माध्यमिक परीक्षा विभाग की कनवेनर सोमनाथ कुमारी ने बताया कि इस वर्ष कुल 47,328 परीक्षार्थी 104 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे. इनमें 22,834 छात्र और 24,494 छात्राएं शामिल हैं. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में परीक्षार्थियों की संख्या में 4,164 की वृद्धि हुई है. इसमें छात्रों की संख्या 2,674 और छात्राओं की संख्या 1,490 बढ़ी है. हालांकि परीक्षा केंद्रों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में चार कम होकर 104 रह गयी है.

परीक्षा की समय-सारिणी

परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा. प्रश्नपत्र सुबह 10:45 बजे वितरित किये जायेंगे. उत्तर पुस्तिका 10:55 बजे दी जायेगी. परीक्षा दोपहर 2 बजे समाप्त होगी.

क्या ले जा सकते हैं, क्या नहीं

परीक्षा केंद्र में पेन, पेंसिल, एडमिट कार्ड और साफ पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति होगी. मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर प्रतिबंध रहेगा. अभिभावकों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर तीन सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. एक मुख्य प्रवेश द्वार पर, एक प्रश्नपत्र खोलने वाले स्थान पर और एक गलियारे में. आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त कैमरे भी लगाए जा सकते हैं. परीक्षा के दौरान सुविधा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिला कंट्रोल रूम के नंबर 03252-223675 और 9339292240 जारी किये हैं. जिला संयोजक का नंबर 9474777249 भी उपलब्ध कराया गया है.

स्वास्थ्य और परिवहन के प्रबंध

परीक्षार्थियों के अस्वस्थ होने की स्थिति में प्रत्येक ब्लॉक, महकमा और जिला अस्पताल में विशेष व्यवस्था की गयी है. परीक्षा दिवस पर प्रशासनिक अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण करेंगे. केंद्रों पर सुरक्षा के साथ पेयजल और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है.

बस सेवा को लेकर निर्देश

जिला प्रशासन ने बस मालिकों को निर्धारित समय पर बस संचालन के निर्देश दिये हैं. परीक्षार्थियों से बस की छत पर यात्रा नहीं करने का अनुरोध भी किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >