पीएम के दौरे को केंद्र कर प्रशासनिक बैठक

आसनसोल : 10 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रस्तावित आसनसोल दौरे की तैयारियों के मुद्दे पर सोमवार को कथा हॉल में जिलाशासक डॉ सौमित्र मोहन की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हुई. बैठक में अतिरिक्त जिलाशासक सुमित गुप्ता, महकमा शासक अमिताभ दास, पुलिस कमिश्नर विनित गोयल, डीसीपी (मुख्यालय) अरिंदम दत्ता […]

आसनसोल : 10 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रस्तावित आसनसोल दौरे की तैयारियों के मुद्दे पर सोमवार को कथा हॉल में जिलाशासक डॉ सौमित्र मोहन की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हुई. बैठक में अतिरिक्त जिलाशासक सुमित गुप्ता, महकमा शासक अमिताभ दास, पुलिस कमिश्नर विनित गोयल, डीसीपी (मुख्यालय) अरिंदम दत्ता चौधरी, डिप्टी मजिस्ट्रेट संजय पाल, म्यूनिसिपल इंजिनियर सुकुमार मुखर्जी समेत दमकल, विद्युत तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे.
बैठक के दौरान जिलाशासक डॉ मोहन ने 10 मई को आयोजित होने वाले बर्नपुर स्थित आधुनिक इस्को स्टील प्लांट के उद्घाटन समारोह को सुचारू रूप से संपन्न कराने के साथ पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था बरते जाने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. संबंधित अधिकारियों को दिशा- निर्देश दिया.
गौरतलब है कि इस्को स्टील प्लांट के आधुनिक प्लांट के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री श्री मोदी तथा मुख्यमंत्री सुश्री बनर्जी मौजूद रहेंगी. जिसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गयी है.
स्कूल में सामुदायिक शौचालय का निर्माण शुरू
आसनसोल : वार्ड संख्या 34 स्थित कालीपहाड़ी जूनियर हाई स्कूल में सोमवार से बीएसयूपी योजना के तहत आवंटित साढ़े आठ लाख रुपये की लागत से चारदिवारी तथा कम्यूनिटी टॉयलेट का निर्माण कार्य आरंभ हुआ.
स्कूल में चारदिवारी तथा कम्यूनिटी टॉयलेट का निर्माण कार्य आरंभ होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है. पूर्व नगर निगम के चेयरमैन जितेंद्र तिवारी ने बताया कि कालीपहाड़ी प्राइमरी स्कूल को जूनियर हाई स्कूल के रूप में अपग्रेड किया गया था. निर्माण कार्य एक माह के भीतर पूरा हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >