दो लाख के जाली नोटों के साथ एक गिरफ्तार

मालदा : दो लाख रुपये के नकली नोटों के साथ इंग्लिशबाजार थाना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार रात 10 बजे के आसपास मालदा शहर के रवींद्र भवन इलाके से बैकुंठ मंडल (38) नाम के एक व्यक्ति को पुलिस ने जाली नोटों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया. उसके पास से […]

मालदा : दो लाख रुपये के नकली नोटों के साथ इंग्लिशबाजार थाना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार रात 10 बजे के आसपास मालदा शहर के रवींद्र भवन इलाके से बैकुंठ मंडल (38) नाम के एक व्यक्ति को पुलिस ने जाली नोटों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया.
उसके पास से एक हजार के 200 नकली नोट बरामद किये गये. पुलिस सूत्रों के अनुसार, बैकुंठ मंडल एक ट्रेकर में सवार होकर मालदा के रवींद्र भवन इलाके में किसी को नकली नोटों की आपूर्ति करने आया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >