बर्दवान, पानागढ़ में मिश्रित असर

पानागढ़ : वाममोरचा, भाजपा तथा वामपंथी श्रमिक संगठनों के बंगाल बंद का बर्दवान, पानागढ़ में मिलाजुला असर दिखा. बर्दवान बस टर्मिनल से निजी बसों का आवागमन ठप था. सरकारी बसें सड़कों पर दौड़ी लेकिन यात्री नदारद थे. सरकारी कार्यालय खुले थे लेकिन कर्मचारियों की उपस्थिति बेहद ही कम दिखी. निजी विद्यालय बंद रहे. सरकारी स्कूल […]

पानागढ़ : वाममोरचा, भाजपा तथा वामपंथी श्रमिक संगठनों के बंगाल बंद का बर्दवान, पानागढ़ में मिलाजुला असर दिखा. बर्दवान बस टर्मिनल से निजी बसों का आवागमन ठप था.
सरकारी बसें सड़कों पर दौड़ी लेकिन यात्री नदारद थे. सरकारी कार्यालय खुले थे लेकिन कर्मचारियों की उपस्थिति बेहद ही कम दिखी. निजी विद्यालय बंद रहे. सरकारी स्कूल खुले थे लेकिन छात्रों की उपस्थिति बेहद ही कम थी. सुबह एक घंटे तक बंद रहने के बाद तृणमूल कार्यकर्ताओं ने बैंक, बिजली कार्यालय आदि को खुलवा दिया.
पानागढ़ बाजार इलाके में स्टेशन रोड, कबाड़ी पट्टी तथा अन्य बाजार बंद रहे. दोपहर बाद तृणमूल कार्यकर्ताओं ने बाजार खुलवाने की कोशिश की. कई दुकान खुले भी लेकिन अशांति के डर से कई प्रतिष्ठान बंद रहे. सब्जी बाजार, दवा दुकान होटल आदि खुले थे. बर्दवान में वामफ्रंट आहूत 12 घंटे बंद को लेकर बर्दवान जिला तृणमूल नेता व मंत्री स्वपन देवनाथ ने कहा कि राज्य की जनता जागरुक है. बेवजह बंद का समर्थन नहीं करती है. यही कारण है कि जिले में वामो की हड़ताल बेअसर साबित हुयी. वाहनों का आवागमन सड़कों पर सामान्य था.
स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, बैंक आदि प्रतिष्ठान खुले रहे. पानागढ़ बाजार बंद को लेकर ब्लॉक नेता देवदास बक्सीने बताया कि कांकसा समेत पानागढ़ में बंद का प्रभाव नहीं पड़ा है. कल-कारखाने, बैंक, विद्यालय, बाजार-हाट सभी खुले थे.
वामपंथी श्रमिक संगठनों ने 12 घंटे बंगाल बंद के पक्ष में शांतिपूर्ण ढंग से पानागढ़ बाजार में कांकसा जोनल पार्टी सचिव आलोक भट्टाचार्य, जिला माकपा नेता विरेश मंडल, कॉमरेड हरजिंदर सिंह भामरा, कांकसा ग्राम पंचायत प्रधान निर्मल कौर, वाम समर्थित पंचायत सदस्य हरजीत सिंह ‘निक्की’, संजय दासू, दिलीप सिंह के नेतृत्व में विशाल जुलूस निकाला. पानागढ़ बाजार, स्टेशन रोड, रेलपार, पानागढ़ रेलवे स्टेशन तथा न्यू स्टेशन रोड और रनडिहा मोड़ में जुलूस ने परिक्रमा किया.
वामनेता वीरेश मंडल ने बताया कि वे आम जनता, व्यवसायी, श्रमिक, सरकारी कर्मचारियों आदि से बंद का समर्थन करने का आहवान किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >