दुर्गापुर में ब्लास्ट, दो घायल
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में आज एक ब्लास्ट में दो लोग घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह शहर में क्रूड बम से धमाका किया गया जिसमें दो लोग घायल हो गए जिन्हें फौरन इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भरती कराया गया.... प्रारंभिक जानकारी के अनुसार धमाका उस […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
January 2, 2015 1:11 PM
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में आज एक ब्लास्ट में दो लोग घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह शहर में क्रूड बम से धमाका किया गया जिसमें दो लोग घायल हो गए जिन्हें फौरन इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भरती कराया गया.
...
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार धमाका उस वक्त हुआ जब कुछ अज्ञात लोग क्रूड बम को बना रहे थे. इस धमाके के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. एक पार्टी विशेष ने सत्तारूढ दल पर इस धमाके का आरोप लगाया है. हालांकि, अभी तक सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
इस मामले की जांच में जुटी स्थानीय पुलिस को अब तक इस धमाके के आतंकी कनेक्शन की कोई जानकारी नहीं मिली है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें...
December 4, 2025 10:43 PM
December 4, 2025 10:42 PM
December 4, 2025 10:42 PM
December 4, 2025 10:41 PM
December 4, 2025 10:40 PM
December 3, 2025 10:00 PM
December 3, 2025 9:54 PM
December 3, 2025 9:53 PM
December 3, 2025 9:49 PM
December 3, 2025 9:47 PM
