दस दिनों से लापता व्यक्ति का शव बरामद

मामले की जांच में जुटी पुलिस पानागढ़ : बीरभूम व पश्चिम बर्दवान जिले के सीमावर्ती इलाके के अजय नदी सेतु के नीचे से बुधवार सुबह दस दिनों से लापता एक व्यक्ति का मृत देह मिलने से उक्त इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना के बाद मौके वारदात पर पहुंची. पुलिस ने शव का […]

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पानागढ़ : बीरभूम व पश्चिम बर्दवान जिले के सीमावर्ती इलाके के अजय नदी सेतु के नीचे से बुधवार सुबह दस दिनों से लापता एक व्यक्ति का मृत देह मिलने से उक्त इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना के बाद मौके वारदात पर पहुंची. पुलिस ने शव का मुआयना कर उसे पोस्टमार्टम हेतु बीरभूम जिले के सिउड़ी सदर अस्पताल भेज दिया है.
मृतक व्यक्ति का नाम सुबोध मिस्त्री बताया गया है. पुलिस ने बताया की मृतक पांडेश्वर थाना के स्टेशन स्थित बंगाल पाड़ा का रहने वाला था. पुलिस ने बताया कि मृतक व्यक्ति के पास से एक शराब का बोतल भी बरामद किया गया है. मृतक के परिजनों का कहना है कि संभवत: शराब में जहर देकर ही सुबोध की हत्या की गई है.
पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गयी है. परिवार के लोगों का कहना है कि विगत 10 दिनों से वह लापता था. मृत सुबोध की पत्नी रानू मिस्त्री ने बताया कि शराब में जहर देकर ही उनके पति की किसी ने हत्या की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >