युवाओं में देखा गया किस डे का क्रेज

दुर्गापुर : वेलेंटाइन वीक का सबसे खास दिन किस डे वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले मनाया जाता है. शिल्पांचल व इसके आसपास के इलाके में युवाओं में वेलेंटाइन डे मनाने से पहले गुरुवार को किस डे का क्रेज देखा गया. बताया जाता है की वेलेंटाइन वीक के दौरान किस डे का कपल्स बेसब्री से […]

दुर्गापुर : वेलेंटाइन वीक का सबसे खास दिन किस डे वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले मनाया जाता है. शिल्पांचल व इसके आसपास के इलाके में युवाओं में वेलेंटाइन डे मनाने से पहले गुरुवार को किस डे का क्रेज देखा गया.

बताया जाता है की वेलेंटाइन वीक के दौरान किस डे का कपल्स बेसब्री से इंतजार करते हैं. किस डे वेलेंटाइन वीक का सबसे रोमांटिक दिन माना जाता है. इस खास दिन को स्पेशल बनाने के लिए कपल्स बहुत सारी तैयारियां कर रखे थे. ताकि उनका ये दिन स्पेशल बन सके.

प्रेमियों के लिए यह दिन बहुत मायने रखता है. इस मौके पर कपल्स द्वारा किस डे की शुभकामनाएं भेजी गयीं. शुभकामनाएं के लिए कपल्स किस डे की इमेज, किस डे का फोटो, किस डे की शायरी, किस डे के स्टेटस, किस डे कोट्स अपने साथी को भेजा. कप्ल्स का मानना है कि इस दिन किस करने से आपका प्यार और भी ज़्यादा गहरा हो जाता है.

इसलिए इस दिन अपने प्यार को ज़ाहिर करने के लिए कपल्स एक-दुसरे को किस करते हैं. किस डे वेलेंटाइन सप्ताह का सबसे रोमांटिक दिन माना जाता है. यह दिन ख़ास तौर पर प्यार करने वाले प्रेमी और प्रेमिका के लिए अहम माना जाता है. इस दिन शहर के पार्कों और रेस्तराओं में युवा कपल्स की भीड़ देखी गयी. खाने खिलाने के साथ उपहारों का आदान प्रदान भी हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >