नालियों से निकलती बदबू बनी समस्या

कूड़ेदान के अभाव में जगह-जगह कूड़े का ढ़ेर, सफाई कर्मियों के नियमित नहीं आने से समस्या चरम पर आसनसोल : नगर निगम के वार्ड संख्या 14 के घोषपाड़ा, पूर्वपाड़ा में प्रशासनिक सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है. नागरिकों ने सफाई को लेकर भेदभाव करने का आरोप लगाया. पानी निकासी की सही व्यवस्था […]

कूड़ेदान के अभाव में जगह-जगह कूड़े का ढ़ेर, सफाई कर्मियों के नियमित नहीं आने से समस्या चरम पर

आसनसोल : नगर निगम के वार्ड संख्या 14 के घोषपाड़ा, पूर्वपाड़ा में प्रशासनिक सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है. नागरिकों ने सफाई को लेकर भेदभाव करने का आरोप लगाया.
पानी निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने से बरसात के दिनों में नरकीय स्थिति होती है. सड़क का पानी घरों में चला आता है. पार्षद नरेंद्र मुर्मू ने कहा कि सफाई कर्मियों की कमी है. नगर निगम से प्राप्त सीमित संसाधनों से बेहतर सफाईं व्यवस्था बनाये रखने का प्रयास किया जाता है. जमीनी हकीकत यह है कि ऊक्त इलाकों में सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमराई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >