जनवरी महीने में कई विभागों ने बनाया उत्पादन का नया कीर्तिमान
बर्नपुर : सेल आईएसपी के शानदार प्रदर्शन से की साल की शुरुआत करते हुए जनवरी महीने में कई विभागों ने उत्पादन का नया रिकॉर्ड बनाया. संयंत्र के बीओएफ विभाग ने बीते 13 जनवरी को एक दिन में उच्चतम 56 हीट बनाया.
वहीं, दूसरी ओर सीसीपी विभाग ने 56 कास्ट का उत्पादन रिकॉर्ड बनाया. संयंत्र के वायर राड मिल ने 1,310 टन 5.5 एमएम वायर रोड क्याल का अधिकतम उत्पादन कर फ़िनिश्ड प्रॉडक्ट के उत्पादन में भी रिकॉर्ड बनाया.
वहीं, गत 9 जनवरी को ब्लास्ट फर्नेस ने 8,626 टन कच्चे लोहे का रिकॉर्ड उत्पादन किया. इस दिन संयंत्र का कुल रेल प्रेषण रिकॉर्ड 10,316 टन व विक्रेय इस्पात का प्रेषण अधिकतम 11,719 टन रहा. इसके पहले दिसंबर महीने में ब्लास्ट फर्नेस ने प्रतिदिन औसत 8,074 टन उत्पादन के साथ अभी तक का सर्वश्रेष्ठ 2,50,305 टन मासिक उत्पादन भी किया था.
इन उपलब्धियों पर अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवी कमलाकर ने कर्मियों को बधाई दी व संयंत्र को और अधिक ऊँचाई पर ले जाने के लिए प्रेरित किया. सनद रहे कि उत्पादन में बढ़ोतरी के साथ-साथ संयंत्र ने लागत में कई लाने के लिए भी विशेष पहल कर रहा है.
