पार्थ ने फिर की राज्यपाल की आलोचना

कोलकाता : राज्य के शिक्षा मंत्री व तृणमूल नेता पार्थ चटर्जी ने एक बार फिर राज्यपाल जगदीप धनखड़ की आलोचना की है. रविवार को बेहला में आयोजित एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से मुखाबित हुए श्री चटर्जी ने कहा कि राज्यपाल हर एक मुद्दे पर बयान देने से नहीं चूकते हैं. यदि वे ऐसा नहीं करें […]

कोलकाता : राज्य के शिक्षा मंत्री व तृणमूल नेता पार्थ चटर्जी ने एक बार फिर राज्यपाल जगदीप धनखड़ की आलोचना की है. रविवार को बेहला में आयोजित एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से मुखाबित हुए श्री चटर्जी ने कहा कि राज्यपाल हर एक मुद्दे पर बयान देने से नहीं चूकते हैं. यदि वे ऐसा नहीं करें तो उन्हें लोगों से और ज्यादा सम्मान मिलेगा.

आपको बता दें कि रविवार को कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नेताजी इंडोर स्टेडियम में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे. कार्यक्रम के अतिथियों की सूची में नाम होने के बावजूद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समारोह में शामिल नहीं हुईं. कथित तौर पर राज्यपाल ने इस पर दुख प्रकट किया था. इसी बारे में पूछे जाने श्री चटर्जी ने उपरोक्त बातें कही थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >