जेएनयू की घटना के खिलाफ दुर्गापुर रेल लाइन पर एसएफआई का प्रदर्शन

जख्मी अध्यक्षा आईसी घोष दुर्गापुर की है रहने वाली दुर्गापुर : बीते रविवार दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) कैंपस में घुसकर नकाबपोश लोगों द्वारा छात्र संगठन की अध्यक्षा आईसी घोष समेत विश्वविद्यालय के कई छात्र एवं शिक्षक घायल हो गए हैं. घटना को लेकर जेएनयू विश्वविद्यालय में जहां छात्र संगठन द्वारा लगातार आंदोलन जारी […]

जख्मी अध्यक्षा आईसी घोष दुर्गापुर की है रहने वाली

दुर्गापुर : बीते रविवार दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) कैंपस में घुसकर नकाबपोश लोगों द्वारा छात्र संगठन की अध्यक्षा आईसी घोष समेत विश्वविद्यालय के कई छात्र एवं शिक्षक घायल हो गए हैं. घटना को लेकर जेएनयू विश्वविद्यालय में जहां छात्र संगठन द्वारा लगातार आंदोलन जारी है, वहीं घटने की आंच दुर्गापुर के विभिन्न जगहों पर देखने को मिली. शहर के मोचीपाड़ा स्थित आईटीआई के छात्रों द्वारा घटना के खिलाफ विरोध रैली निकाली गई.
वहीं एसएफआई छात्र संगठन द्वारा आईसी घोष पर हमले के खिलाफ दुर्गापुर रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया गया एवं हमले में शामिल दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की. इस दौरान छात्र संगठन के सैकड़ों समर्थक स्टेशन समीप माकपा पार्टी कार्यालय से रैली निकाली, जहां प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शनकारी प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंचे एवं रेल लाइन में उतर कर विरोध प्रदर्शन करने लगे. खबर पाकर रेलवे सुरक्षा बल के जवान घटनास्थल पर पहुंचे एवं रेल लाइन पर प्रदर्शन कर रहे एसएफआई समर्थकों को हटाने का प्रयास किया.
प्रदर्शन के दौरान एसएफआई समर्थकों ने हमले के पीछे भाजपा, आरएसएस एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की साजिश बताया. प्रदर्शन के दौरान छात्र संगठन के सिद्धार्थ बोस, रोहित शर्मा, नवारुन राय ने बताया कि जेएनयू की घटने की जितनी निंदा की जाए कम है.
विश्वविद्यालय में एसएफआई अध्यक्षा आईसी घोष विश्वविद्यालय में छात्रों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था बहाल करने के लिए आंदोलन कर रही थीं. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे केंद्र में बैठी भारतीय जनता पार्टी, आरएसएस एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिम्मेवार है.
हमला में शामिल दोषियों को गिरफ्तार करने में केंद्र सरकार पीछे हट रही है. आईसी घोष पर हमले कि घटना व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा. छात्र संगठन की ओर से हमले के खिलाफ लगातार आंदोलन जारी रहेगा एवं केंद्र सरकार को हर हाल में दोषियों को गिरफ्तार पर करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >