बेमौसम बरसात से मौसम ने फिर बदली करवट

सड़कों पर लोगों की आवाजाही दिखी कम ठंड से लोग दिखे परेशान दुर्गापुर : शिल्पांचल व इसके आसपास के इलाके में ठंड के इस मौसम में बादलों की चादर ओढ़े आसमान से हो रही बेमौसम बारिश ने कनकनी और बढ़ा दी. हल्की बूंदों के साथ हुई बारिश के बीच सर्द हवाओं के बहने का असर […]

सड़कों पर लोगों की आवाजाही दिखी कम

ठंड से लोग दिखे परेशान
दुर्गापुर : शिल्पांचल व इसके आसपास के इलाके में ठंड के इस मौसम में बादलों की चादर ओढ़े आसमान से हो रही बेमौसम बारिश ने कनकनी और बढ़ा दी. हल्की बूंदों के साथ हुई बारिश के बीच सर्द हवाओं के बहने का असर शुक्रवार को लोगों पर व्यापक पड़ा. गुरुवार की रात को थोड़ी तेज बारिश के बाद शुक्रवार की सुबह ठंड अपना असर लोगों पर दिखाने लगी.
शुक्रवार को दुर्गापुर का तापमान अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस और निम्नतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा. बारिश के बाद आकाश में बादल छाए रहने के कारण दिनभर ठंड का प्रकोप जारी रही. छिटपुट बारिश भी होती रही. ठंड से बचने को अपने घरों में कैद होने लगे हैं. बारिश व ठंड के कारण दिनभर सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही. मौसम का मिजाज बदलने से शहर से लेकर गांव तक ठंड बढ़ गई है.
लोग जैकेट, स्वेटर, शॉल, मफलर, टोपी व कोर्ट पहनकर अपने शरीर को ठंड से बचाने की जुगत में लगे दिखे. रिमझिम बारिश के कारण ठंड में काफी वृद्धि हो गई है जिस कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. ठंड से बचाव के लिए कई जगहों पर लोग अलाव जलाकर तापते नजर आए. बेमौसम बरसात होने से आमजनों को काफी परेशानी उठानी पड़ी. बारिश व ठंड से दिनभर लोग अपने घरों में दुबके रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >