दो ग्रामीणों को लगी एक करोड़ की लॉटरी

पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के पूर्वस्थली थाना के कास्टशैली ग्राम के सुदेव दास तथा पूर्व सातगछिया ग्राम पंचायत के साहापाड़ा के इंद्र नारायण सेन को नव वर्ष का भव्य तोहफा मिला है.बताया जाता है कि जिले के दोनों ग्रामीणों को एक साथ ही एक-एक करोड़ रुपये लॉटरी में निकला है. दोनों ही साधारण परिवार […]

पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के पूर्वस्थली थाना के कास्टशैली ग्राम के सुदेव दास तथा पूर्व सातगछिया ग्राम पंचायत के साहापाड़ा के इंद्र नारायण सेन को नव वर्ष का भव्य तोहफा मिला है.बताया जाता है कि जिले के दोनों ग्रामीणों को एक साथ ही एक-एक करोड़ रुपये लॉटरी में निकला है. दोनों ही साधारण परिवार के लोग हैं.

दोनों ही कभी-कभार लॉटरी कटाते थे. दोनों लोगों को एक करोड़ रुपए लॉटरी में मिलने से दोनों ही परिवार में खुशी का माहौल देखा जा रहा है. इस खबर के प्रकाश में आने के बाद से आसपास के लोग बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं. दोनों ही ग्रामीणों ने अपने लॉटरी को सुरक्षित बैंकों में जमा करवा दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >