गुरमत चेतना कैंप का समापन

आसनसोल : गुरमत लहर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित गुरमत चेतना कैंप का समापन आसनसोल गुरुनानक नगर स्थित कम्युनिटी हॉल में मंगलवार को संपन्न हुआ. कैंप में शिल्पांचल के तकरीबन सभी गुरुद्वारों बर्दवान, पानागढ़, दुर्गापुर ,अंडाल, रानीगंज, उखड़ा, गायघाट, बहुला, जामुड़िया, श्रीपुर, निंघा, गोविन्दनगर, आसनसोल, बर्नपुर, कुल्टी, चिनाकुड़ी, ,बरकार, कुमारडुबी (झारखंड) से आये सिख समाज के बच्चों […]

आसनसोल : गुरमत लहर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित गुरमत चेतना कैंप का समापन आसनसोल गुरुनानक नगर स्थित कम्युनिटी हॉल में मंगलवार को संपन्न हुआ. कैंप में शिल्पांचल के तकरीबन सभी गुरुद्वारों बर्दवान, पानागढ़, दुर्गापुर ,अंडाल, रानीगंज, उखड़ा, गायघाट, बहुला, जामुड़िया, श्रीपुर, निंघा, गोविन्दनगर, आसनसोल, बर्नपुर, कुल्टी, चिनाकुड़ी, ,बरकार, कुमारडुबी (झारखंड) से आये सिख समाज के बच्चों ने हिस्सा लिया.

गत शनिवार से सोमवार तक तीन दिवसीय शिविर पानागढ़, गोबिन्दनगर तथा कुमारधुबी(झारखंड) गुरुद्वारा में लगाया गया था. इन कैम्पों में सिख समाज से जुड़े रहन-सहन, आचार-व्यवहार, सिख धर्म से जुड़े तौर-तरीके आदि कोच द्वारा बच्चों को सिखाया गया. इसका फाइनल मंगलवार को आसनसोल गुरुनानक नगर कम्युनिटी हॉल में सम्पन्न हुआ.
जिसमें सिख गुरु के इतिहास, गुरुवाणी की जानकारी, कविता, इतिहास ,सामाजिक बुराइयों के बारे में सतर्कता पूर्वक कार्यक्रम, सिख मार्शल आर्ट, गतका सिखाने की ट्रेनिंग, दस्तार पगड़ी बांधना आदि सिखाया गया और इन सभी की प्रतियोगिता कराई गई. जिसमें विशेष रूप से पंजाब से कोच बुलाए गए थे.
टर्बन कोच जयदेव सिंह, गतका सिख मार्शल आर्ट कोच पुनीत सिंह,जसविंदर सिंह, सतविंदर सिंह, गुरजोत सिंह नलवी, मनप्रीत सिंह जनसुवा, अमरीक सिंह, सुखविंदर सिंह राटोल, वीर सतविंदर सिंह, गुरमत लहर के सभी सदस्य, स्त्री सत्संग सभा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >