ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को पिलायी चाय

पानागढ़ : वीरभूम जिला ट्रैफिक पुलिस दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अद्भुत पहल शुरू की है. शीतलहरी तथा कोहरे को देखते हुए जिला पुलिस की ओर से जिले के 60 नम्बर राज्य सड़क मार्ग पर चलने वाले वाहनों को रोककर उक्त वाहनों के चालकों को चाय पिलायी व उन्हें नाश्ता भी कराया. जिला पुलिस अधीक्षक […]

पानागढ़ : वीरभूम जिला ट्रैफिक पुलिस दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अद्भुत पहल शुरू की है. शीतलहरी तथा कोहरे को देखते हुए जिला पुलिस की ओर से जिले के 60 नम्बर राज्य सड़क मार्ग पर चलने वाले वाहनों को रोककर उक्त वाहनों के चालकों को चाय पिलायी व उन्हें नाश्ता भी कराया. जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह का कहना है कि सेफ ड्राइव सेव लाइफ के तहत दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इस ठंड में चालकों की सुरक्षा को देखते हुए यह पहल शुरू की गयी है. जिले के राज्य सड़क मार्ग पर चलने वाले वाहनों के चालकों को रोककर कर उन्हें चाय कॉफी पिलायी गयी.
जिले के सिउड़ी एफसीआई गोदाम के पास उक्त सड़क पर रात में आवागमन करने वाले भारी वाहन के चालकों को रोक कर जिला पुलिस द्वारा वाहन चालकों को चाय तथा कॉफी पिलाई जा रही है. चालकों को जिला पुलिस के अधिकारी यह कह रहे हैं कि वे नींद में या ठंड के कारण किसी परेशानी में तो नहीं है यदि किसी परेशानी में हैं तो उक्त चालकों को रोककर उन्हें आराम करने को कहा जा रहा है. इसके बाद वाहनों को आगे के लिए छोड़ा जा रहा है.
ट्रक चालक विजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की इस पहल से वे लोग काफी खुश हैं. आंध्र प्रदेश से उत्तर बंगाल जा रहे ट्रक चालक सतीश साह ने बताया कि आंध्र प्रदेश पुलिस भी इस तरह रात में ट्रक चालकों को रोककर केवल मुंह पर पानी मरवाती है मुंह धूल जाने के बाद छोड़ देती है. चाय तक नहीं पूछती. बंगाल पुलिस का यह भूमिका देखकर वे लोग काफी खुश है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >