छंटनी के खिलाफ सुरक्षा गार्डों ने किया विरोध प्रदर्शन

दुर्गापुर : दुर्गापुर कोकओवेन थाना अंतर्गत इंडियन बॉटलिंग प्लांट गेट के समीप सोमवार को छंटनी के खिलाफ सुरक्षा गार्डों ने विरोध प्रदर्शन किया. इंडियन बॉटलिंग प्लांट (आईओसी) के प्रबंधन पर बेवजह काम से छंटनी करने का आरोप लगाया. खबर पाकर कोकओवेन थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. उल्लेखनीय है कि इंडियन बॉटलिंग प्लांट दुर्गापुर का […]

दुर्गापुर : दुर्गापुर कोकओवेन थाना अंतर्गत इंडियन बॉटलिंग प्लांट गेट के समीप सोमवार को छंटनी के खिलाफ सुरक्षा गार्डों ने विरोध प्रदर्शन किया. इंडियन बॉटलिंग प्लांट (आईओसी) के प्रबंधन पर बेवजह काम से छंटनी करने का आरोप लगाया. खबर पाकर कोकओवेन थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. उल्लेखनीय है कि इंडियन बॉटलिंग प्लांट दुर्गापुर का महत्वपूर्ण प्लांट है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों में एलपीजी गैस की भराई एवं सप्लाई की जाती है, प्लांट की देखरेख के लिए करीब 34 सुरक्षा गार्ड है, जो विगत 30 वर्षों से प्लांट में कार्य करते हैं.

,कंपनी द्वारा सेक्युरिटी एजेंसी बदलने के बावजूद भी पुराने 34 लोग ही गार्ड के रूप में कार्य करते आ रहे हैं. 31 दिसंबर को काम कर रही सुरक्षा एजेंसी की मियाद शेष होने वाली है. 1 जनवरी से दूसरी सुरक्षा एजेंसी को प्लांट की सुरक्षा का ठेका मिलने वाला है.
बताया जा रहा है कि प्रबंधन प्लांट की सुरक्षा कर रहे पुराने गार्डों को हटाकर नए गार्डों की नियुक्ति के लिये दूसरी एजेंसी को जिम्मा सौंप रही है. गेट पर नोटिस लगाकर पुराने गार्डों को हटाने की सूचना जारी की है. 31 दिसंबर तक की मियाद उन्हें दी गयी है. रविवार गेट पर लगा नोटिस देख पुराने गार्ड भड़क गए एवं गेट के समीप विरोध प्रदर्शन करने लगे. प्रदर्शन कर रहे गार्ड कामेश्वर मिश्रा ने बताया कि विगत 30 वर्षों से 34 गार्ड प्लांट में सुरक्षा का काम कर रहे हैं.
कंपनी द्वारा इपीएफ भी जमा किया जाता है. प्लांट में किसी भी सुरक्षा एजेंसी को ठेका मिलता था तो हमलोगों को ही काम पर रखा जाता था. लेकिन सुरक्षा एजेंसी बाहरी लोगों को नियुक्त करने का प्रयास कर रही है, जो गलत है. नयी एजेंसी को पुराने लोगों को ही नियुक्त करना होगा. अगर ऐसा नहीं हुआ तो जोरदार आंदोलन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >