पूर्वस्थली का किया जायेगा कायाकल्प

पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के पूर्वस्थली एक नम्बर ब्लॉक के कोबला इलाके के बासदह इलाके में प्रवासी पक्षियों के आवागमन को देखते हुए उक्त स्थान को पर्यटकों के लिए और सुंदरीकरण कर इसका विकास किया जाएगा. राज्य के पशुपालन मंत्री स्वपन देवनाथ ने उक्त इलाके के विकास को लेकर मुहिम शुरू की है. उनका […]

पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के पूर्वस्थली एक नम्बर ब्लॉक के कोबला इलाके के बासदह इलाके में प्रवासी पक्षियों के आवागमन को देखते हुए उक्त स्थान को पर्यटकों के लिए और सुंदरीकरण कर इसका विकास किया जाएगा. राज्य के पशुपालन मंत्री स्वपन देवनाथ ने उक्त इलाके के विकास को लेकर मुहिम शुरू की है. उनका कहना है कि पूर्वस्थली दो ब्लॉक में प्रवासी पक्षियों के लिए जिस तरह से विकास किया गया है.

उक्त प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए पर्यटकों की काफी भीड़ होती है. इसी तरह का विकास तथा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पूर्वस्थली एक ब्लॉक के कोबला इलाके में भी विकास किया जाएगा. इस बाबत दो करोड़ 39 लाख रुपए इलाके के विकास के लिए आ गया है. यहां पर एक दो मंजिला बिल्डिंग का निर्माण, पांच कॉटेज, एक कॉन्फ्रेंस हॉल, एक डायनिंग हॉल आदि का निर्माण किया जाएगा.
इलाके के मत्स्य पालकों के लिए तालाबों व जलाशयों की सफाई की जायेगी. बताया जाता है कि इस वर्ष ठंड के पड़ने के साथ ही प्रवासी पक्षियों का झुंड इलाके में उमड़ पड़ा है. इन पक्षियों को देखने के लिए भारी संख्या में पर्यटक तथा स्थानीय लोग एकत्र हो रहे हैं. इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है ताकि पक्षियों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचे.
नौका विहार करते हुए पर्यटक इन प्रवासी पक्षियों को देखकर आनंद उठा रहे हैं. इलाके को पर्यटन के हिसाब से और तैयार किया जाएगा. राज्य सरकार इस दिशा में आर्थिक मदद कर रही है. प्रायः 210 हेक्टेयर जलाशय को केंद्र कर ही उक्त विकास किया जाएगा. हॉलिडे होम भी तैयार किया जाएगा. जलाशय में प्रति वर्ष 40 क्विंटल चुना मछली छोड़ा जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >