हाथी के हमले में एक सब्जी व्यापारी की मौत

आद्रा : हाथी के हमले में एक सब्जी व्यापारी की मौत होने से इलाके में वन विभाग के प्रति रोष देखा गया. गुरुवार सुबह पुरुलिया जिले के झालदा थाना अंतर्गत भाकुडी गांव में यह घटना घटी. पुलिस ने मृतक सब्जी विक्रेता का नाम मेटरा लोहार बताया है, जो भाकुडी गांव का रहनेवाला था. घटना के […]

आद्रा : हाथी के हमले में एक सब्जी व्यापारी की मौत होने से इलाके में वन विभाग के प्रति रोष देखा गया. गुरुवार सुबह पुरुलिया जिले के झालदा थाना अंतर्गत भाकुडी गांव में यह घटना घटी. पुलिस ने मृतक सब्जी विक्रेता का नाम मेटरा लोहार बताया है, जो भाकुडी गांव का रहनेवाला था.

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह मेटरा अपने पुत्र सुभाष के साथ सब्जी लेकर मोटरसाइकिल से उड़ान स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहा था. घर से निकलते ही 7 हाथियों के झुंड ने उनलोगों पर हमला कर दिया. हमले के समय उसका बेटा सुभाष किसी तरह से जान लेकर वहां से फरार हो गया. लेकिन हाथियों के झुंड में सब्जी मेटरा फंस गया.

हाथियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया. मौके पर ही मेटरा की मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग के प्रति लापरवाही का आरोप लगाते हुए काफी गुस्से में नजर आए. गांववालों ने मृतक सब्जी विक्रेता के मुआवजे की मांग की है.

घटना की खबर मिलते ही पुरुलिया लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो मृतक के परिजनों से मुलाकात की एवं उन्हें मुआवजा देने का आश्वासन दिया. वन विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सात जंगली हाथियों का दल झालदा इलाके में पिछले कई दिनों से घूम रहा है. मृतक को सरकारी मुआवजा दिया जायेगा. वन विभाग ने बताया कि हाथियों का झुंड इन दिनों फैसला पहाड़ पर है. उन्हें झारखंड की ओर खदेड़ने की प्रयास चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >