आसनसोल स्टेशन पर लगेगा ब्रेल लिपि साइनबोर्ड

दिव्यांगों के लिए रेलवे का तोहफा आसनसोल : भारतीय रेल ने दृष्टिहीन दिव्यांगों के लिए गाइडलाइन नक्शा तैयार किया है, जिसमें दृष्टिहीन दिव्यांगों के लिए स्टेशनों पर ब्रेल लिपि साइनबोर्ड लगाने का प्रावधान है. इसी क्षेत्र में ईस्टर्न रेलवे के आसनसोल मंडल में आसनसोल रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर इसकी रूपरेखा तैयार हो गई […]

दिव्यांगों के लिए रेलवे का तोहफा

आसनसोल : भारतीय रेल ने दृष्टिहीन दिव्यांगों के लिए गाइडलाइन नक्शा तैयार किया है, जिसमें दृष्टिहीन दिव्यांगों के लिए स्टेशनों पर ब्रेल लिपि साइनबोर्ड लगाने का प्रावधान है. इसी क्षेत्र में ईस्टर्न रेलवे के आसनसोल मंडल में आसनसोल रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर इसकी रूपरेखा तैयार हो गई है.
आसनसोल रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर ब्रेल लिपि इंडिकेटर साइनबोर्ड बहुत जल्द लगाया जाएगा, जिससे दृष्टिहीन दिव्यांग यात्रियों को स्टेशन के पूरे नक्शे को समझने में मदद मिलेगी. अब उनलोगों को किसी से पूछना नहीं पड़ेगा. यह रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर आकर साइनबोर्ड के माध्यम से स्टेशन के प्लेटफार्म, पानी, टॉयलेट ओवरब्रिज, सीढ़ी आदि की जानकारी ब्रेल लिपि इंडिकेटर के माध्यम से मिल जायेगा.
आसनसोल मंडल के वरिष्ठ डीसीएम चित्तरंजन झा ने बताया कि आसनसोल रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए ब्रेल लिपि इंडिकेटर साइन बोर्ड लगाया जाएगा. हमलोग साधारण यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं दी हैं लेकिन दिव्यांग यात्रियों के लिए कोई नहीं सोचता. इसलिए रेलवे की ओर से दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए एक नई पहल की गई है.
आगामी नए वर्ष पर दृष्टिहीन दिव्यांग यात्रियों के लिए एक तोहफा दिया जाएगा, जिससे दृष्टिहीन दिव्यांगों को स्टेशन आने पर किसी से पूछना नहीं पड़ेगा, वह स्वयं मुख्य द्वार पर आकर ब्रेल लिपि इंडिकेटर साइनबोर्ड के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर पाएंगे. इसकी शुरुआत आसनसोल रेल मंडल आसनसोल स्टेशन से की जायेगी. इसके पश्चात आसनसोल मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी इसकी व्यवस्था की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >