बर्दवान शहर में बसों के प्रवेश की अनुमति देने की मांग

स्थानीय व्यवसायियों ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र बर्दवान : जिला प्रशासन ने बर्दवान शहर में ट्रैफिक समस्या व सड़क दुर्घटना की घटनाओं को कम करने के लिए यहां बसों का संचालन भी नियंत्रित किया है. जिला प्रशासन ने अन्य जिलों व दूरगामी रूट की बसों का बर्दवान शहर में प्रवेश पर रोक लगा दी है. […]

स्थानीय व्यवसायियों ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

बर्दवान : जिला प्रशासन ने बर्दवान शहर में ट्रैफिक समस्या व सड़क दुर्घटना की घटनाओं को कम करने के लिए यहां बसों का संचालन भी नियंत्रित किया है. जिला प्रशासन ने अन्य जिलों व दूरगामी रूट की बसों का बर्दवान शहर में प्रवेश पर रोक लगा दी है. इन बसों को शहर में प्रवेश करने से पहले ही रोक दिया जाता है. जिला प्रशासन के इस फैसले से यहां जाम की समस्या का समाधान हुआ है, लेकिन इससे व्यवसायियों को काफी नुकसान हो रहा है.
इसलिए स्थानीय व्यवसायियों ने इन बसों को फिर से शहर में प्रवेश करने की अनुमति देने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है. व्यवसायी संगठन ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ-साथ जिलाधिकारी, पूर्व बर्दवान जिला परिषद के अधक्ष व मंत्री स्वपन देवनाथ को भी पत्र दिया है. इस संबंध में पूर्व बर्दवान चेंबर ऑफ ट्रेडर्स के महासचिव चंद्र विजय यादव ने बताया कि 2015 से बर्दवान शहर के अंदर बसों की आवाजाही बंद है.
इससे जिले के अन्य क्षेत्र जैसे रायना, खंडघोष, माधवडीहि, जमालपुर, मंतेश्वर, मेमारी, गलसी, भतार, कालना और कटवा आदि इलाकों से आने वाले उपभोक्ताओं ने आवाजाही बंद कर दिया. इससे पहले इन क्षेत्रों के उपभोक्ता बाजार के लिए यहीं आते थे. अब व्यवसायी संगठन की ओर से शहर के अंदर बस चलाने की मांग की गयी है. संगठन की ओर से बताया कि बर्दवान शहर में रेलवे का ब्रिज चालू किया गया है.
इसके साथ ही नवाबहाट से बर्दवान स्टेशन तक फोर लेन रास्ता तैयार किया गया है. वहीं, उल्लास से पीरहाटा तक फोर लेन चालू हुआ है. इस संबंध में जिलाशासक विजय भारती ने बताया कि बर्दवान शहर के अंदर यानवाहन नियंत्रण, वाहनों की आवाजाही, पार्किंग आदि कई मुद्दों पर प्रशासनिक बैठक आयोजित होगी. बैठक में टोटो का रूट निर्धारण, रेलवे ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही के मामले में चर्चा की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >